भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम रहीं प्रियंका पंडित इन दिनों चर्चा में हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले खुशखबरी शेयर की थी। वो जल्द मां बनने वाली हैं। अब उन्होंने एक पोस्ट के जरिए चाहनेवालों को एक प्रेग्नेंट महिला का ख्याल रखने का आग्रह किया है।

मां बने वाली हैं प्रियंका पंडित

एक एमएमएस (MMS) विवाद के बाद फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुकीं प्रियंका पंडित ने प्रेमानंद महाराज के हरी सेवक के साथ चोरी-चुपके ब्याह रचा लिया था। हालांकि अभी तक उन्होंने फैंस को अपने पार्टनर से नहीं मिलवाया है। अब प्रियंका मां बनने वाली हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है।

प्रेग्नेंसी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘प्रेग्नेंट महिलाओं को दयालुता दिखाइए। वो अपने अंदाज सिर्फ एक बच्चा नहीं पाल रही हैं, बल्कि सबकुछ दोगुना महसूस कर रही हैं। स्ट्रेस, शोर, प्रेशर, कमरे की एनर्जी, जो भी उसे छूता है, बेबी छूता है। उसका शरीर बच्चे की दुनिया बन जाता है। प्यार से बात करो। आराम से आगे बढ़ो। उनकी शांति की रक्षा करें।’

यह भी पढ़ें: ‘स्मित मच्छार का हाल भी पूछिए’, नसीरुद्दीन शाह से पीयूष मिश्रा के तीखे सवाल, कई मुद्दों पर मांगा जवाब

एमएमएस विवाद में फंसी थीं प्रियंका

प्रियंका पंडित ने कुछ वक्त पहले एमएमएस कांड का सामना किया था। ये एमएमएस उनके बॉयफ्रेंड के साथ बना था, जो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हुआ। काफी हंगामे के बाद प्रियंका ने वीडियो को फेक करार दिया था। उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वीडियो में नजर आ रही लड़की वो नहीं हैं।

एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग उनका करियर और छवि बर्बाद करना चाहते हैं। ऐसे में वो जानबूझकर यह वीडियो वायरल कर रहे हैं। हालांकि इस विवाद के बावजूद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पहले की ही तरह एक्टिव रहीं. उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी नहीं बनाई. मगर इस विवाद का असर प्रियंका के करियर पर बुरा रहा।

यह भी पढ़ें: ‘दुख पहुंचाने का इरादा नहीं था’, देश की शांति पर कमेंट कर बुरे फंसे संजय दत्त, देनी पड़ी सफाई

प्रियंका को काम मिलना हुआ बंद

प्रियंका पंडित ने दावा किया था कि उन्हें अचानक से काम मिलना बंद हो गया था। फिर उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली और कृष्ण भक्ति में लीन हो गईं। उन्होंने बोल्डनेस की दुनिया को छोड़ वृंदावन में घर बसा लिया। अब प्रियंका खुद को प्रेमानंद महाराज की शिष्या बताती हैं। उन्होंने गुपचुप एक हरी सेवक से शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत ही कर ली है।

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो प्रियंका पंडित ने ‘पवन पुत्र’, ‘इच्छाधारी’, ‘आवारा बालम’, ‘कर्म युग’ और ‘तोड़ दुश्मन की नली राम और अली’ जैसी फिल्मों में काम किया था। अब वो सिनेमा की चकाचौंध से दूर एक सादगी भरी जिंदगी जी रही हैं।