भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों के लिए अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। भोजपुरी दर्शकों के बीच उनकी एक अलग लेवल की लोकप्रियता है। उनके चाहने वाले उन्हें हर रोल में बेहद पसंद करते हैं। अब एक बार फिर एक्टर अपने जीवन पर आधारित बायोपिक से दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं।

एक्टर का फिल्मी करियर काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा है। कई हिट गानें, कई सुपरहिट फिल्में और काफी सारी कंट्रोवर्सी, ये सब पवन सिंह के खाते में आतीं हैं। अब इसी बीच खबर है कि वह अपने संघर्षों और सफलताओं पर आधारित फिल्म पर काम कर रहें हैं।

यह भी पढ़ें- जैकी श्रॉफ ने शाहरुख खान को क्यों कहा ‘फूटने वाला ज्वालामुखी’? बहुत पहले ही कर दी थी उनके स्टारडम की भविष्यवाणी

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पवन सिंह अपनी जिंदगी पर बन रही फिल्म में बतौर एक्टर नजर आएंगे, जिसके लिए वह अपने पैतृक गांव भी पहुंचे हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टर को उनके गांव में देखा गया। उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। शूटिंग देखने के लिए भी हजारों लोगों ने उन्हें घेर लिया।

अच्छी बात ये है कि एक्टर की लोकप्रियता देखते हुए उनकी सिक्योरिटी के पूरे इंतजाम किए गए थे। साथ ही इस बात का भी खास ख्याल रखा गया कि मौजूद लोगों की वजह से शूटिंग में कोई दिक्कत ना हो। वैसे तो उनके गांव वालों ने उनकी जिंदगी को काफी करीब से देखा है लेकिन फिर भी उनकी इस फिल्म के लिए एक अलग खुशी देखने मिल रही है।

यह भी पढ़ें- ईशा देओल हुईं भाई बॉबी देओल की एक्टिंग की मुरीद, बंदर फिल्म का दिया रिव्यू, बोलीं- सबसे बेहतरीन अभिनेता…

गांव वालों का कहना है कि पवन सिंह उनके गांव के स्टार है। अपनी मेहनत, संघर्ष और टैलेंट के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है।

बात करें पवन सिंह के वर्क फ्रंट की, तो एक्टर जल्द ही भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आएंगे। उनके साथ इस शो में दिनेश लाल यादव, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव भी दिखाई देंगे। यह सीरीज रियलिटी शो की दुनिया में एक अलग और ताजा कंसेप्ट लेकर आई है।

इसमें न तो कोई टास्क है, न एलिमिनेशन का दबाव और न ही जबरदस्ती का ड्रामा। कैमरे बस इन सितारों की असली जिंदगी को दिखाएंगे। जिससे दर्शकों को उनकी रोजमर्रा की दुनिया को करीब से देखने का मौका मिलेगा।