12 जून को सिनेमाघरों में बॉलीवुड के दो बड़े कलाकारों की मोस्ट अवेटिड फिल्में रिलीज हुईं। कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’। दोनों फिल्मों से काफी उम्मीद थी, फिल्म की कहानियां भी दमदार थी लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में दोनों फिल्मों के निराशा हाथ लगी।

दोनों ही फिल्मों ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। पहले ही दिन फिल्में सिनेमाघरों में ठंडी पड़ती दिखीं। चलिए बताते है भारत भाग्य विधाता और गवर्नर का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Trailer: खजाने की खोज में मचेगा बवाल, कॉमेडी का शानदार डोज लेकिन वीएफएक्स ने किया निराश

फिल्म भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 1

26/11 हमलों में कामा अस्पताल की बहादुर नर्सों की कहानी दिखाने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने रिलीज के पहले दिन 2,181 शोज के साथ भारत में 1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की इंडिया में कुल नेट कमाई 1 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 1.19 करोड़ पहुंच गया है।

फिल्म में कंगना की एक्टिंग की हमेशा की तरह तारीफ हुई लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब नहीं हो पाई। ये फिल्म कंगना की पिछली फिल्मों इमरजेंसी और तेजस का पहले दिन का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाई है। हालांकि फिल्म से वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Update: सलमान खान इस महीने करेंगे बिग बॉस की शूटिंग शुरू, एक बार फिर बतौर होस्ट आएंगे नजर

फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 1

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘गवर्नर’ ने रिलीज के पहले दिन 1,427 शोज के साथ भारत में 90 लाख की नेट कमाई की। वहीं, फिल्म का कुल इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 1.08 करोड़ और नेट कलेक्शन सिर्फ 90 लाख रहा।

चिन्मय डी. मंडलेकर के निर्देशन में बनी यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 1991 के उस आर्थिक संकट पर आधारित है, जब ‘बैलेंस ऑफ पेमेंट्स’ संकट के चलते भारत की अर्थव्यवस्था बड़े संकट में फंस गई थी। फिल्म में एक्टर मनोज बाजपेयी ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटरमनन का किरदार निभाया है।