Bharat Bhhagya Viddhaata Movie Updates: कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ आज 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सों की बहादुरी पर आधारित इस फिल्म में कंगना एक साहसी नर्स की भूमिका निभा रही हैं।

रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई दर्शक फिल्म की भावनात्मक कहानी, देशभक्ति से भरे संदेश और कंगना की दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसके निर्देशन और स्क्रीनप्ले पर अपनी राय दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का क्या कहना है।

Live Updates
10:56 (IST) 12 Jun 2026

Bharat Bhhagya Viddhaata Review: कंगना की फिल्म को दर्शकों ने बताया प्रेरणादायक

कंगना की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू आ रहे हैं। फिल्म देख चुकी एक दर्शक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "

फिल्म बहुत अच्छी है और इसने बहुत से लोगों को प्रेरित किया है। क्योंकि लंबे समय बाद एक अच्छी फिल्म आई है।"
10:52 (IST) 12 Jun 2026

Bharat Bhhagya Viddhaata Review: कंगना की एक्टिंग बनी फिल्म की जान

कंगना अपनी एक्टिंग से हर किरदार में जान डाल देती हैं। इस फिल्म में भी उनके काम की तारीफ हो रही है। आईएनएस के एक्स हैंडल पर एक दर्शक का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कंगना की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। शख्स का कहना है कि कंगना की एक्टिंग ने फिल्म को संभाला हुआ है।

10:47 (IST) 12 Jun 2026

Bharat Bhhagya Viddhaata Review: कंगना रनौत की दमदार अदाकारी और 26/11 का दर्द, रोंगटे खड़े कर देगा हर सीन

Bharat Bhhagya Viddhaata Movie Review: सिनेमाघरों में 12 जून को कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज हो गई है। चलिए आपको बताते हैं कि उनकी ये मूवी कैसी है। ...यहां पढ़ें
09:41 (IST) 12 Jun 2026

Bharat Bhhagya Viddhaata Release and Review: फिल्म की हो रही तारीफ

एक यूजर ने लिखा, 'भारत भाग्य विधाता' सिर्फ 26/11 हमले के दौरान नर्सों द्वारा लोगों की जान बचाने की कहानी नहीं है, बल्कि यह उन मुश्किल परिस्थितियों में उनके सूझबूझ भरे फैसलों और "कर्तव्य सबसे पहले" की भावना को भी दर्शाती है, जिसे वे हर दिन निभाती हैं। हर स्वास्थ्यकर्मी के लिए यह उनकी अपनी कहानी है। 12 जून से रिलीज हुई इस फिल्म को जरूर देखें।"

07:46 (IST) 12 Jun 2026

Bharat Bhhagya Vidhaata X Review Box Office Collection: फैंस कर रहे फिल्म देखने की अपील

एक्स पर बाबूमोशाई नाम के एक यूजर ने लोगों से 'भारत भाग्य विधाता' देखने की अपील की। उन्होंने लिखा, "प्रिय दोस्तों,

कृपया अपने नजदीकी सिनेमाघर में जाकर 'भारत भाग्य विधाता' जरूर देखें। यह दमदार फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल की उन साहसी और गुमनाम नर्सों को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना 400 से अधिक लोगों की जान बचाई थी।

उनकी बहादुरी, करुणा और निस्वार्थ सेवा की कहानी बड़े पर्दे पर देखी और याद रखी जानी चाहिए।

अपने परिवार और दोस्तों के साथ यह फिल्म देखें, उनकी कहानी का समर्थन करें और सुनिश्चित करें कि इन असली नायकों का बलिदान कभी भुलाया न जाए।

07:10 (IST) 12 Jun 2026

Bharat Bhhagya Vidhaata X Review Box Office Collection: फिल्म ने रिलीज से पहले कमाये 54 करोड़

फिल्मी न्यूज की मानें तो कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले करीब 54.28 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, देशभर में फिल्म के लिए 21,785 टिकटों की बिक्री हुई है। फिल्म को 2,339 शोज़ मिले हैं, जबकि इसकी औसत ऑक्यूपेंसी 3.87% दर्ज की गई है।

07:06 (IST) 12 Jun 2026
Bharat Bhhagya Vidhaata X Review: कंगना के फैन ने फिल्म को दिए 4 स्टार

कंगना रनौत के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब फिल्म आ गई है तो कुछ ने इसकी जमकर तारीफ की है। एक फैन ने एक्स पर लिखा, "कुछ कहानियां आपका मनोरंजन करती हैं, लेकिन कुछ कहानियां आपके साथ हमेशा के लिए जुड़ जाती हैं। #bharatbhagyavidhata ये दोनों ही काम करती है।" साथ ही इस फैन ने फिल्म को 4 स्टार रेटिंग दी है।

06:54 (IST) 12 Jun 2026
Bharat Bhhagya Viddhaata Release and Review LIVE: कंगना रनौत के फैंस दे रहे बधाई

कंगना रनौत की फिल्म थिएटर में रिलीज हो गई है। उनकी फिल्म को लेकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। कंगना के फैंस को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।