बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने साल 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उस समय एक्ट्रेस महज 20 साल की थीं। सलमान खान के साथ अपना फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री ने इतने कामयाब डेब्यू के बाद भी बॉलीवुड को छोड़ने का मन बना लिया था।

इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद खलासा करते हुए बताया कि कई फिल्म मेकर थे जो उनके साथ फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया था इतना ही नहीं एक्ट्रेस को यश चोपड़ा ने भी समझाया था लेकिन भाग्यश्री नहीं मानी। चलिए बताते है क्या है पूरा खबर

यह भी पढ़ें- ‘एक दिन में 12 शॉर्ट फिल्म’, 83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का कमाल, फैंस बोले- आप ही असली इंस्पिरेशन हैं

जब यश चोपड़ा से पड़ी डांट

भाग्यश्री ने हाल ही में वैराइटी इंडिया को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने इस बात को कबूल किया कि अपने करियर में उन्होंने कई गलत फैसले लिए हैं। उन्हीं में से एक फैसले के लिए उन्हें यश चोपड़ा से डांट भी पड़ी थी। 20 साल की उम्र में भाग्यश्री ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देना चाहती थी। एक्टिंग छोड़ने के फैसले पर भाग्यश्री को यश चोपड़ा ने फोन करके अच्छे से डांट लगाई थी।

मनमोहन देसाई करना चाहते थे फिल्म की घोषणा

भाग्यश्री ने बताया कि ‘सिनेमा छोड़ने का उनका फैसला इंडस्ट्री के कुछ बड़े फिल्ममेकर्स को पसंद नहीं आया था। यश जी मुझें फोन करके बहुत डांटा और समझाया था लेकिन मैं प्यार में थीं। मनमोहन देसाई ने मुझे फोन करके कहा था कि बस हां कह दो, मैं कल ही फिल्म की घोषणा कर दूंगा। तुम ये मत करो।’

यह भी पढ़ें- ‘वीर-जारा’ में कैमियो के लिए यश चोपड़ा से मिली थी मनोज बाजपेयी को इतनी रकम, सालों बाद किया एक्टर ने खुलासा

भाग्यश्री को इस फैसले पर आज भी अफसोस

साथ ही एक्ट्रेस ने अपने एक फैसले पर अफसोस भी जताया। बता दें कि एक्ट्रेस ने मैंने प्यार किया फिल्म के बाद सिर्फ उन्हीं फिल्मों में काम किया जिनमें उनके पति ने उनके प्रेमी का किरदार निभाया था। इन फिल्मों में ‘कैद में है बुलबुल’, ‘पायल’ और ‘त्यागी’ जैसी फिल्में शामिल थीं। इस फैसले पर भाग्यश्री को अफसोस आज भी है।

राजा शिवाजी में मिली सराहना

भाग्यश्री ने कहा कि ‘उस समय वो प्यार में थीं। उस समय या तो वो अपना करियर चुन सकती थीं या फिर अपनी पर्सनल लाइफ। मैंने प्यार चुना क्योंकि उस समय में एक्ट्रेसेज के लिए पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहतर करना काफी मुश्किल था।’ बता दें कि सालों बाद भाग्यश्री को फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में देखा गया। फिल्म में उन्होंने राजा शिवाजी की मां का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली। रितेश देशमुख के साथ वो फिल्म में नजर आईं थीं।