टीवी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। ‘भाग्यलक्ष्मी’ सीरियल फेम एक्ट्रेस ने शादी के करीब डेढ़ साल बाद एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया।

एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर किया जिसमें कपल ने अपने हाथों में अपनी नन्ही परी के पांव लिए हुए थे। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक सपना, जिसे हमने दिल से संजोया था, आज हमारी बांहों में है। हमारा हमेशा के लिए खुशियों भरा सफर अब शुरू हुआ है और हमारे घर नन्ही परी आई है।’

एक्ट्रेस के फैंस और करीबी दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस को अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखा गया। उन्होंने इस दौरान काफी फनी और रिलेटेबल रील्स को भी शेयर किया।

2025 में की थी शादी

कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर किया था। मायरा मिश्रा ने साल 2024 में राजुल यादव के साथ सगाई की थी और साल 2025 फरवरी को दिल्ली में शादी की थी। शादी के सिर्फ डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस मां बन गई हैं और अपने मदरहुड जर्नी को इंजॉय करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- ‘रामायण’ को सेंसर बोर्ड से मिला ‘U’ सर्टिफिकेट, 3 घंटे 15 मिनट का हिंदी रनटाइम, विदेश में कितना? जानिए पूरी डिटेल

पर्सनल लाइफ के लिए छोड़ा था शो

एक्ट्रेस मायरा मिश्रा के पति शोबिज की दुनिया से नहीं है। वह स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं। एक्ट्रेस ने राजुल यादव से शादी करने के लिए ‘भाग्यलक्ष्मी’ सीरियल से ब्रेक ले लिया था।

करीब साढ़े तीन साल तक उन्होंने इस सीरियल में काम किया और फिर शादी और पर्सनल लाइफ पर फोकस करने के लिए उन्होंने ब्रेक लिया। हालांकि उन्होंने बाद में कभी नहीं बताया कि वह एक्टिंग की दुनिया में वापसी कब करेंगी। फिलहाल वह अपनी मदरहुड जर्नी के लिए तैयार हैं।