टीवी का हिट सीरियल भाभी जी घर पर हैं इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बना हुअ है। शो में 9 साल के लंबे इंतजार के बाद शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी के किरदार में वापसी की। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ हिट सीरियल पर फिल्में भी बनाई जाती है। ऐसा ही कुछ इस सीरियल के साथ भी हुआ। हाल ही में सिनेमाघरों में ‘भाभी जी घर पर हैं’ नाम से फिल्म को रिलीज किया गया। खैर, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई बड़ा धमाल नहीं मचा पाई। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

छोटे पर्दे के हिट सीरियल की कहानी बड़े पर्दे पर बड़ा धमाका नहीं कर पाई। 6 फरवरी को भाभी जी घर पर हैं फिल्म को रिलीज किया गया। 8 से 10 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे करने के बाद भी अपना बजट निकाल पाने में असफल साबित हुई। फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, फिल्म कमाई के मोर्चे पर कोई भी बड़ा धमाल नहीं मचा पाई। इतना ही नहीं, इसे दर्शकों की भारी कमी का सामना करना पड़ा। संभावना है कि लोग इसकी कहानी को बड़े पर्दे पर देखना नहीं चाहते होंगे।

10 दिनों में कितनी हुई फिल्म की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिनों के अंदर भाभी जी घर पर हैं फिल्म ने महज 1.37 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे साफ हो गया है कि सीरियल की तर्ज पर बनी फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई। खास बात है कि फिल्म के अंदर भी तमाम सीरियल वाले लीड एक्टर नजर आए, लेकिन इन सितारों का जादू बड़े पर्दे पर नहीं चल पाया।

Award Banner

यह भी पढ़ें: कौन था ‘हुसैन उस्तरा’, जिस पर बनी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’, दाऊद इब्राहिम से भी थी इस गैंगस्टर की दुश्मनी

बताते चले के मेकर्स इससे पहले भी कई बार सीरियल की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने का रिस्क उठा सकते हैं। इससे पहले खिचड़ी सीरियल को फिल्म के तौर पर सिनेमाघरों में पेश किया गया था, और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि, लागत को ध्यान में रखते हुए खिचड़ी फिल्म की कमाई को ज्यादा खराब नहीं बताया गया था। साल 2010 में रिलीज हुई खिचड़ी ने 5.27 करोड़ का कलेक्शन किया था। इतना ही नहीं, मेकर्स ने इसके एवरेज कलेक्शन को देखकर खिचड़ी पार्ट 2 भी रिलीज किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वह बुरी तरह से फ्लॉप हुआ।