प्रसिद्ध बंगाली फिल्म निर्देशक और एड फिल्ममेकर अनिक दत्ता का बुधवार को निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता के गरियाहाट इलाके में स्थित घर की छत से गिरने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उनकी पत्नी के घर पर हुआ। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि निर्देशक की बेटी विदेश में रहती हैं, इसलिए उनके पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
अनिक दत्ता बंगाली सिनेमा की उन आवाजों में शामिल थे, जिन्होंने अपनी फिल्मों में व्यंग्य, सामाजिक मुद्दों और राजनीति को खास अंदाज में पेश किया। उनकी पहली फिल्म ‘भूतेर भविष्यत’ को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था। इसके बाद उन्होंने अश्चोरज्यो प्रदीप, मेघनाद बध रहस्य, भोबिश्योतेर भूत और अपराजितो ज्येष्ठ नामांकित फिल्मों का निर्देशन किया।
यह भी पढ़ें: ‘मैं खुद से हार चुका था’, जब ड्रग्स और बाइपोलर डिसऑर्डर ने तबाह कर दिया था हनी सिंह का करियर, सिंगर ने बताई आपबीती
उनकी आखिरी रिलीज फिल्म जतो कांड़ो कोलकातातेई थी, जो पिछले साल दुर्गा पूजा के दौरान सिनेमाघरों में आई थी। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में उनके निधन से शोक की लहर है।
