शाहिद कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। शुक्रवार यानी 13 फरवरी 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी देखने को मिलेगी। रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म के बाद तृप्ति को पॉपुलैरिटी मिली, और इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक रोल ऑफर हुए। इन दिनों शाहिद-तृप्ति की जोड़ी मोस्ट अवेटेड फिल्म ओ रोमियो को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा है। इस फिल्म की रिलीज से पहले जिक्र उन मूवीज का कर रहे हैं, जिनमें सुपरस्टार्स रोमियो बनकर पर्दे पर धमाल मचा चुके हैं।

हिंदी सिनेमा में रोमियो का किरदार हमेशा से चर्चा में रहा है। इश्क, जुनून, बगावत और दिल टूटने की कहानी जब बड़े पर्दे पर दस्तक देती है, तो दर्शक फिल्म के हर इमोशन के साथ एक जुड़ाव महसूस करते हैं। शाहिद कपूर ने रोमांटिक फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों पर लगातार राज किया है। खैर, जिक्र उन सितारों का कर रहे हैं, जो रोमियो यानी आशिक की भूमिका अदा करके लोगों को दीवाना बनाने में सफल साबित हुए हैं।

रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’

रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार का जिक्र सबसे ज्यादा किया जाता है। इस फिल्म में एक्टर ने एक जुनूनी आशिक के किरदार की भूमिका निभाई, जिसने यह साबित करके दिखाया कि प्यार इंसान को किस हद तक बदलने की ताकत रखता है। इमोशन और म्यूजिक से भरी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

सलमान खान की ‘हम दिल दे चुके सनम’

सलमान खान अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। रोमांटिक मूवीज या रोमियो के किरदार का जिक्र होगा, तो उनकी हम दिल दे चुके सनम का नाम लिया जाएगा। सलमान का सच्चे प्रेमी वाला अंदाजा लोगों को खूब पसंद आया था। अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आज एयर्टेल एक्स स्ट्रीम प्ले पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हर फ्रेम में सस्पेंस और खौफ, 128 मिनट की ये फिल्म OTT पर मचा रही तहलका

शाहरुख खान की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’

रोमांस के बादशाह शाहरुख खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। राज बनकर उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया। उनका चुलबुला और इमोशनल अंदाज फैंस को हद से ज्यादा पसंद आया।