रानी मुखर्जी के फैंस के बीच अक्सर उनकी हिट फ्रैंचाइजी फिल्म मर्दानी का जिक्र चलता है। इस फिल्म के तीसरे पार्ट को शुक्रवार यानी 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। बॉर्डर 2 की मजबूत पकड़ के बीच मर्दानी 3 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। अगर आपको इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का समय नहीं मिल पा रहा है, तो ओटीटी पर रानी मुखर्जी के शेरनी वाले अवतार की कुछ दमदार फिल्में देख सकते हैं। आइए इसकी पूरी लिस्ट आपके साथ शेयर करते हैं।

मर्दानी (2014)

ओटीटी पर रानी मुखर्जी की हिट फ्रैंचाइजी फिल्म मर्दानी को काफी पसंद किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी के काम को खूब सराहा गया। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

हिचकी (2018)

इस फिल्म में टीचर की भूमिका में रानी मुखर्जी नजर आईं, और उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के जरिए सभी को दीवाना बना दिया। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी हिचकी फिल्म को काफी पसंद किया गया। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म मौजूद है। आईएमडीबी रेटिंग के मामले में भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

ब्लैक (2005)

रानी मुखर्जी की फिल्म ब्लैक साल 2005 में रिलीज हुई थी। अमिताभ बच्चन के साथ रानी मुखर्जी के करियर की यह सबसे बेहतरीन फिल्म में से एक है। यह मूवी भी अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूत है, जिसे काफी ज्यादा पसंद किया गया है। ओटीटी पर आज भी लोग इस फिल्म को बार-बार देखते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘महात्मा गांधी जिंदाबाद!’, नेहा सिंह राठौर ने लगाए नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद के नारे तो भड़के लोग

नो वन किल्ड जेसिका (2011)

सच्ची घटना पर आधारित ये मूवी सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने की ताकत दिखाती है। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को आज देख सकते हैं।

मर्दानी 2 (2019)

मर्दानी 3 देखने से पहले आप ओटीटी पर मर्दानी 2 भी देख सकते हैं। इस फिल्म को देखने के बाद आपको मर्दानी 3 की कहानी को समझने में भी काफी मदद मिल सकती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म ट्रेंड कर रही है। इसका मतलब है कि लोग मर्दानी 3 से पहले ही इसके पहले पार्ट को देखने में रुचि दिखा रहे हैं।