कॉमेडियन प्रणित मोरे अपने एक कॉमेडी शो के लिए इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। ‘370 रुपये की बिरयानी’ कंट्रोवर्सी का विवाद एक बड़ी बहस का हिस्सा बन चुका है। कई सेलेब्स ने कॉमेडियन और हिमांशु जांगड़ा की जमकर आलोचना की। ऐसे में सलमान खान और प्रणित मोरे का बिग बॉस 19 से एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान ने कॉमेडियन को उनकी घटिया कॉमेडी के लिए चेतावनी दी थी। प्रणित मोरे बिग बॉस में जाने से पहले भी अपनी कॉमेडी के लिए खबरों में रहें हैं।

यह भी पढ़ें- ‘जब फिल्में फ्लॉप हो रहीं थीं तब क्यों नही दिया साथ’, रणवीर सिंह के सपोर्ट में आए एमी विर्क, बोले- उनकी बेटी अच्छी किस्मत…

जब सलमान खान ने दी थी प्रणित मोरे को चेतावनी

प्रणित मोरे की विवादित कॉमेडी पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। अब उनकी ‘370 रुपये की बिरयानी’ कंट्रोवर्सी के बीच कॉमेडियन और सलमान खान का एक पुराना वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। ये बिग बॉस 19 के समय का वीडियो है जिसमें सलमान खान ने प्रणित मोरे से कहा था कि किसी को हंसाने के लिए अश्लील कॉमेडी करने की क्या जरूरत है।

सलमान खान और प्रणिट मोरे का पुराना वीडियो

सलमान खान ने प्रणित मोरे से कहा था कि ‘मुझे पता है कि आपने मेरे बारे में क्या क्या बोला है जो कि सही नहीं है। उस समय आपको लोगों को हंसाना था तो आपने मेरा नाम इस्तेमाल करके वो कर लिया लेकिन मुझे नही लगता है कि आपको इतने नीचे दर्जे पर जाना चाहिए।’ बढ़ते विवाद के चलते सलमान खान और प्रणिट मोरे का ये वीडियो इंटरनेट पर देखने मिल रहा है जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। लोगों का कहना है कि सलमान खान के समझाने का भी कोई फायदा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- ‘डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट’ पर घटिया टिप्पणी, प्रणित मोरे का पुराना वीडियो वायरल, लेकिन तब कोई विवाद क्यों नहीं हुआ?

‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद

अपनी गलती के लिए कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर माफी भी मांगी लेकिन विवाद ने थमने का नाम नहीं लिया। बढ़ती ट्रोलिंग के चलते अब प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है। इस मामले में अब तक कुशा कपिला, एल्विश यादव, रीम शेख, रणवीर शौरी, आयशा खान और बिग बॉस में उनकी दोस्त बनीं मालती चाहर समेत कई लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।