‘बिग बॉस मराठी 6’ जिसे अभिनेता रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं, दो महीने से ज्यादा के सफल सफर के बाद इस रविवार अपने विनर का ताज पहनाने के लिए तैयार है। इस सीजन की कंटेस्टेंट सोनाली राउत ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाली ने मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने शो के दौरान मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करने का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि गंदगी में रहने के कारण उन्हें स्केबीज समस्या हो गई है।

अब सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने शरीर पीठ, हाथ, पैर आदि पर रैशेज और निशानों के क्लोज-अप दिखाए हैं। वीडियो में टेक्स्ट के जरिए उन्होंने बिग बॉस हाउस के अंदर की गंदी हालत का भी जिक्र किया।

सोनाली राउत ने बताया बिग बॉस के घर में थी गंदगी

इसमें लिखा है कि किचन में चूहे राशन खा रहे थे, खाने में कॉकरोच निकल रहे थे। सजा के तौर पर 17 कंटेस्टेंट्स के लिए सिर्फ एक वॉशरूम था, जहां लोग धूम्रपान करते, खाना खाते, गंदगी फैलाते थे, यहां तक कि वहां मरे हुए चूहे भी पड़े रहते थे। टॉवल और नैपकिन की कमी के कारण लोग एक-दूसरे की चीजें इस्तेमाल करने को मजबूर थे।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे उनके लिए बुरा लगा…’, विराट कोहली ने किया था लिजलैज़ का पोस्ट लाइक, अब जर्मन इन्फ्लुएंसर ने किया रिएक्ट

सोनाली ने इस वीडियो को कैप्शन दिया, “चमक-दमक के पीछे शोषण की एक काली सच्चाई छिपी है। मैंने #BBMarathi6 में भरोसे के साथ एंट्री ली थी, लेकिन एक संक्रामक बीमारी के साथ बाहर निकली। अब वक्त है कि मेकर्स को जवाबदेह ठहराया जाए।”

इस मामले पर प्रतिक्रिया के लिए प्रोडक्शन हाउस से संपर्क किया गया है, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इससे पहले भी अपने बयान में सोनाली ने बिग बॉस हाउस की खराब हालत का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि माहौल बेहद गंदा था, किचन में बड़े-बड़े चूहे घूमते थे और उसी राशन से खाना बनाया जाता था। “वीकेंड का वार” के दौरान आने वाले खाने में भी कॉकरोच निकलते थे। सजा के तौर पर सभी 17 कंटेस्टेंट्स को एक ही वॉशरूम इस्तेमाल करना पड़ता था, जहां लोग धूम्रपान करते, कचरा फैलाते और खाना खाते थे।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा’, मुकेश खन्ना ने बताया क्यों रणवीर सिंह को नहीं बनने दे रहे ‘शक्तिमान’, बोले- मैं पूरे देश में…

सोनाली ने यह भी बताया कि दूसरे हफ्ते तक केवल 17 टूथब्रश और रेजर ही दिए गए थे, जिन्हें आपस में शेयर करना पड़ता था। कई बार उन्हें भूखा रहना पड़ा और ठीक से नींद भी नहीं मिलती थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि घर में इस्तेमाल हो रहे इलेक्ट्रॉनिक चीजें भी पुरानी और गंदी थी, जिन पर पिछले कंटेस्टेंट्स के स्टिकर लगे हुए थे।

उन्होंने आगे कहा, “मेरा एग्रीमेंट दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर किया गया, जो विश्वास का उल्लंघन है। मैंने इस प्लेटफॉर्म पर भरोसा किया, लेकिन मेरी सेहत और भलाई से समझौता किया गया। जरूरी है कि जवाबदेही तय हो ताकि आगे किसी और को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े।”

19 अप्रैल को होगा सीजन 6 का फिनाले

गौरतरलब है कि ‘बिग बॉस मराठी 6’ का ग्रैंड फिनाले रविवार, 19 अप्रैल को रात 8 बजे कलर्स मराठी पर प्रसारित होगा। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर लाइव भी स्ट्रीम कर सकते हैं।