Batwara 1947 Box Office Collection: बॉलीवुड में फिल्मों की किस्मत उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तय करता है। 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को दर्शकों की तरफ से कहानी के लिए तो तारीफ मिली लेकिन वो दर्शक फिल्म के कलेक्शन में ज्यादा मदद नहीं कर पाए।

फिल्म ने आठवें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं की। जिस वजह से अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 50 करोड़ भी नहीं हो पाया है। फिल्म ने रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को सिर्फ 75 लाख रुपये की कमाई की।

यह भी पढ़ें- OTT Release: ‘वेलकम टू द जंगल’ से लेकर ‘जन नायकन’ तक, इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये फिल्‍में और सीरीज

‘बंटवारा 1947’ की आठवें दिन कमाई

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म अवारापन 2 के साथ रिलीज हुई थी। पहले दिन से अवारापन 2 ‘बंटवारा 1947’ को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। ‘बंटवारा 1947’ के आठवें दिन की कलेक्शन पर नजर डालें तो इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, राजकुमार संतोषी की फिल्म ने पूरे भारत में 3211 शोज के साथ सिर्फ 75 लाख रुपये की कमाई की।

‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के बाद पहले सोमवार को 2 करोड़ की कमाई की थी, उसके बाद मंगलवार को 2.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज हुई लेकिन उसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने मिल रही है।

यह भी पढ़ें- ‘सनी देओल मुस्लिम का रोल करेंगे’, ये सुनते ही पीछे हट गए थे इन्वेस्टर्स, डायरेक्टर ने बताई पूरी कहानी

‘अवारापन 2’ बनी इमरान हाशमी की पहली 100 करोड़ फिल्म

वहां दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म अवारापन 2 ने 9858 शोज के साथ रिलीज के आठवें दिन 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जिसके बाद भारत मे फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 141.87 करोड़ रुपये हो गया और नेट कलेक्शन 119 करोड़ रुपये हुआ।

विदेशों में फिल्म में रिलीज के आठवें दिन 1 करोड़ रुपेय की कमाई की जिसके बाद फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन 27.30 करोड़ रुपये रहा, यानी कि फिल्म ने दुनियाभर में 169.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

इमरान हाशमी ने दी कड़ी टक्कर

इमरान हाशमी के 23 साल के करियर में ये पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और वह लगातार बढ़ रही है। लेकिन इमरान हाशमी के आगे सनी देओल का जादू फीका पड़ गया और उनकी फिल्म सिर्फ 50 करोड़ रुपये में ही सिमट कर रह गई।