ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ सीरीज का जलवा हमेशा देखने को मिलता है। ऐसा भी देखने को मिला कि कुछ चुनिंदा किरदार सितारों की पहचान भी बन जाते हैं। उदाहरण के तौर पर पंकज त्रिपाठी का कालीन भैया वाला किरदार। खैर, यहां जिक्र बरुण सोबती का कर रहे हैं, जो ओटीटी पर रिलीज हुई कोहरा सीजन 2 में नजर आए हैं। इन दिनों उनकी सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। चलिए फिर उनके फिल्मी करियर और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से बात करते हैं।

बरुण सोबती ने फिल्मों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म की सीरीज में काम किया है। कोहरा सीजन 2 से पहले वह कोहरा सीजन 1 में भी नजर आ चुके हैं, जिसकी सफलता के बाद से ही लोगों ने सीरीज के दूसरे पार्ट की राह देखनी शुरू कर दी। इसके अलावा भी उन्होंने कई हिट सीरीज में काम किया है, जिसे लोगों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है।

कोहरा सीजन 1

वेब सीरीज कोहरा का पहला सीजन हिट साबित हुआ था। इसके 3 साल बाद मेकर्स सीरीज का दूसरा सीजन लेकर आए। कोहरा के बाद अब इसका दूसरा सीजन भी चर्चा में आ गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज के दोनों सीजन का लुत्फ आप उठा सकते हैं। अगर आपने अभी तक इस सीरीज के दूसरे सीजन को नहीं देखा है, तो उसे भी देख सकते हैं क्योंकि दर्शक इसकी काफी सराहना कर रहे हैं।

असुर सीरीज

अरशद वारसी स्टारर असुर के दोनों सीजन में बरुण सोबती नजर आ चुके हैं। इसमें उन्होंने निखिल नायर के किरदार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज में उनके काम को खूब सराहा गया। अगर आपने अभी तक असुर को नहीं देखा है, तो जियो हॉटस्टार पर आज ही इसका लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही, इसके दूसरे सीजन को भी काफी दमदार बताया गया।

तन्हाइयां

10 एपिसोड की इस दमदार सीरीज में बरुण सोबती काम कर चुके हैं। साल 2017 की इस हिट सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आप देख सकते हैं। अगर आपने अभी तक सीरीज का लुत्फ नहीं उठाया है, तो समय रहते इसे ओटीटी पर जरूर देख लें। वीकेंड पर भी इसका लुत्फ उठाया जा सकता है।