ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर जॉनर की सीरीज को खूब पसंद किया जाता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीरीज देखने के शौकीन हर सप्ताह कुछ नया देखने की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी वीकेंड पर कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं, तो ओटीटी की हालिया सीरीज आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि इसे किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। खास बात है कि इस सीरीज में कपूर खानदान का लाडला लीड रोल में नजर आया है, जिसकी सीरीज पहले भी ओटीटी पर तहलका मचा चुकी है।

ब्लैक वारेंट सीरीज में लीड एक्टर का किरदार निभाने वाले एक्टर की हालिया सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है। हालिया सीरीज में भी एक्टर ने तारीफ के काबिल काम किया है। अगर आप इस सीरीज को अबी तक नहीं देख पाए हैं, तो समय रहते ही इसका लुत्फ उठा लें।

जहान कपूर की हालिया रिलीज सीरीज ने मचाया धमाल

जहान कपूर की हालिया रिलीज सीरीज ओटीटी पर आते ही छा गई है। यह फैमिली ड्रामा सीरीज आपको एंटरटेन करने के साथ ही, इंस्पायर करने का काम भी करती है। वेब सीरीज को आईएमडीबी से 7.1 की रेटिंग मिली है। अगर आपने अभी तक इसका लुत्फ नहीं उठाया है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर इसका मजा घर बैठे उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: OTT Watchlist: कम समय में चाहिए फुल एंटरटेनमेंट, ये ओटीटी वेब सीरीज हैं परफेक्ट

इस वेब सीरीज के नाम का अंदाजा आप अगर तक नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि इसका नाम ‘बैंडवाले’ है। वेब सीरीज जबरदस्त बज के बीच ओटीटी पर आई है, और इसमें जहान कपूर, शालिनी पांडे, आशीष विद्यार्थी और स्वानंद किरकिरे जैसे सितारों ने लीड रोल की भूमिका निभाई है। सीरीज की कहानी एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने का काम करती है। खास बात है कि इसे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। ऐसे समय में बिना अपशब्द वाली सीरीज को खोजना कोई आसान काम नहीं है। खैर, जहान कपूर की हालिया रिलीज सीरीज परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। फैंस और क्रिटिक्स से भी फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं।