Bandar Movie First Review: ‘देव डी’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी कई फिल्में बनाने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘बंदर’ आज 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल लीड रोल निभाते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा उनके साथ सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमुरान, राज बी शेट्टी और जितेंद्र जोशी समेत कई सितारे दिखाई दिए।
सिनेमाघरों में ‘बंदर’ की टक्कर वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से हुई है, क्योंकि वरुण की फिल्म भी शुक्रवार को ही थिएटर्स में आई है। इसके अलावा बीते दिन राम चरण की ‘पेद्दी’ भी थिएटर्स में आ चुकी है। अब देखना होगा कि इन तीनों फिल्मों में से कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है। हां अगर आप ‘बंदर’ देखने का प्लान बना रहे हैं, तो उसका रिव्यू यहां पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पांच दशक बाद भी ताजा है ‘मुसाफिर हूं यारों’, क्योंकि यह गीत जिंदगी का फलसफा बयां करता है
Bandar Movie Review: सामने आया 'बंदर' का रिव्यू
एक शख्स ने 'बंदर' देखने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अगर आपको सिनेमा पसंद है, तो खुद पर एक एहसान करें और 'बंदर' जरूर देखें। क्या शानदार मूवी है, जो समाज में पक्षपाती कानूनों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाती है। अनुराग कश्यप, आप कितने जीनियस फिल्ममेकर हैं। बॉबी देओल, आपके लिए बहुत सम्मान है।"
Bandar Movie Review: कितना है 'बंदर' का रनटाइम
बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म का रनटाइम 130.27 मिनट है, जिसका मतलब है कि यह 2 घंटे, 10 मिनट और 27 सेकंड लंबी है।
Bandar Movie Review: 'बंदर' के लिए बॉबी देओल ने नहीं बढ़ाई फीस
Wion ने बॉबी देओल के हवाले से बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए अपनी फीस नहीं बढ़ाई। अभिनेता ने कहा, "मैंने इस फिल्म के लिए अपनी फीस नहीं बढ़ाई। जब कोई प्रोजेक्ट मुझे एक अभिनेता के रूप में वास्तव में उत्साहित करता है, तो पैसा वह पहली चीज नहीं होती जिसके बारे में मैं सोचता हूं।"
Bandar Movie Review: किसने किया है 'बंदर' का निर्देशन
बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।
