बाफ्टा 2026 के मंच पर आलिया भट्ट ने हिंदी से अपनी स्पीच की शुरुआत की, जिसके लिए अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर तारीफ मिली। भारत ने 79वें ब्रिटिश फिल्म अकादमी पुरस्कार समारोह में बड़ी जीत भी अपने नाम की। मणिपुर की फिल्म ‘बूंग’ बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली कैटेगरी में बड़ी जीत अपने नाम की। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भारतीय फिल्म को इस कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया। बाफ्टा अवॉर्ड में भारत को मिली इस खास जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए मूवी की टीम को बधाई दी।

पीएम मोदी ने दी ‘बूंग’ की टीम को बधाई

ब्रिटिश फिल्म अकादमी पुरस्कार में भारत को मिली जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया। बाफ्टा अवॉर्ड में भारत को ग्लोबल स्टेज पर गर्व का पल महसूस करवाने वाली फिल्म बूंग को मिली बड़ी जीत पर देश के प्रधानमंत्री ने फिल्म की टीम और इसे बनने वाले फिल्ममेकर के काम की सराहना की।

पीएम मोदी ने बूंग फिल्म को मिली इस सफलता पर लिखा, इस मूवी से जुड़े सभी लोगों को जीत के लिए बधाई। यह सच में गर्व और खुशी का पल है। खासतौर पर मणिपुर के लिए। हमारे देश की क्रिएटिव प्रतिभा को दर्शाने का काम यह फिल्म और इसे मिली सफलता करती है।

​’बूंग’ फिल्म की जीत ने पूरे देश में खुशी और जश्न का माहौल बना दिया है। खासतौर पर मणिपुर के लिए यह पल बेहद गर्व का है। बता दें कि फिल्म में मणिपुर की सांस्कृतिक झलक और गहराई देखने को मिलती है। बाफ्टा में मिला यह अवॉर्ड फिल्म की कास्ट और मेकर्स की कला का लोहा मनवाता है। साथ ही, यह भारत की ऐसी रोचक कहानियों के प्रति दुनियाभर के मेकर्स और लोगों का ध्यान केंद्रित करने का काम करता है। फिलहाल इस सफलता के बाद सोशल मीडिया पर फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग भी इस मूवी की कास्ट समेत निर्माता को बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: BAFTA 2026: ‘नमस्कार…’ से शुरू हुई आलिया भट्ट की स्पीच, बाफ्टा अवॉर्ड में छा गईं एक्ट्रेस