रैपर बादशाह अपने लेटेस्ट गाने ‘टटीरी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने इस गाने को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद अब सिंगर ने एक वीडियो शेयर कर हरियाणा के लोगों से माफी मांगी है। बता दें कि यह कदम तब उठाया गया है, जब इस गाने पर काफी विवाद हुआ, जिसमें कई लोगों ने इसके लिरिक्स को ऑब्जेक्टिव बताया।

शनिवार को, हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है और ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव कंटेंट शेयर करने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन की चेतावनी दी। इसके बाद सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए हरियाणा के लोगों से माफी मांगी है।

यह भी पढ़ें: पैपराजी ने बताया रणवीर-दीपिका ने शादी में दिया 5 स्टार ट्रीटमेंट, तापसी पन्नू को कहा रूड

Award Banner

बादशाह ने मांगी लोगों से माफी

बादशाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, “नमस्ते, मैं हूं बादशाह। मेरा नया गाना ‘टटीरी’ रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसेज गया है उससे कई लोगों को… खासकर मेरे हरियाणा के लोगों को, उनके सेनीमेंट्स को ठेस पहुंची हैं।”

इसके आगे उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं वह जानते हैं कि मेरी बोली, मेरा खाना-पान, मेरा रहन सहन मेरी पहचान हरियाणा से है। मुझे हरियाणवी होने पर गर्व है। मेरा कभी भी कोई ऐसा इरादा नहीं था, कोई ऐसा उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे, किसी महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात करूं।”

बादशाह ने लास्ट में कहा, “मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां लिरिक्स में अक्सर कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते हैं। अपने कॉम्पिटिटर्स एक तरह से उनके लिए होते हैं। यह किसी भी औरत और बच्चे के लिए कभी नहीं था और न मैं ऐसा कभी करूंगा। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा के कल्चर को और बोली को जहां अपने साथ लेकर, जितनी ऊंचाई पर लेकर जा सकता हूं… जाऊं।

लेकिन अगर उस हिस्से से किसी को भी ठेस पहुंची है, तो मैं तहे दिल से आप लोगों से माफी मांगता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर… अपना बेटा समझकर मुझे माफ कर देंगे।”

यूट्यूब से हटाया गया गाना

बता दें कि पंचकूला पुलिस ने इस गाने को यूट्यूब से हटवा दिया है। इसके अलावा बाकी सोशल मीडिया से भी वीडियो हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गाने से जुड़े रील्स और शॉर्ट वीडियो भी हटाने की कोशिश की जा रही है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।