भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक एस एस राजामौली इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म मेगा स्टार्स, स्केल के साथ अपने मेगा बजट को लेकर भी चर्चा में है।

इंटरनेशनल मैगजीन वैरायटी को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि उनकी फिल्म ‘वाराणसी’ का बजट 150 मिलियन डॉलर्स यानी कि तकरीबन 1361 करोड़ रुपये है।

राजामौली की पुरानी फिल्मों का बजट भी ज्यादा रहा है मगर वाराणसी ने उन सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।

उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR की बात करें तो फिल्म 550 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड 1230 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मतलब RRR की कमाई से ज्यादा वाराणसी फिल्म का बजट है।

एस एस राजामौली की फिल्मेंबजट (लगभग)वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बाहुबली 2₹250 करोड़₹1,810 करोड़
RRR₹550 करोड़₹1,230 करोड़+
वाराणसी (SSMB29)$150 मिलियन (₹1361 करोड़)प्रतीक्षित

अब सवाल ये है कि अचानक से साउथ फिल्मों का बजट इतना बढ़ कैसे गया, चलिए डिकोड करते हैं।

साउथ इंडस्ट्री में बड़े बजट का ट्रेंड असल में बाहुबली: द बिगनिंग (2015) और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017) के बाद तेजी से बढ़ा।

पैन-इंडिया रिलीज होने लगी फिल्में

‘बाहुबली 2’ ने दुनिया भर में करीब ₹1800 करोड़ कमाए। इसके बाद यह साबित हो गया कि अगर कंटेंट किंग है तो भाषा कोई भी हो मायने नहीं रखती है।

इसी के बाद कई साउथ फिल्में पैन-इंडिया रिलीज होने लगीं, जैसे:
RRR
• KGF, KGF 2
• पुष्पा, पुष्पा 2
• सालार

इन फिल्मों ने साउथ के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी भारी कमाई की।

दो साल की लंबी तैयारी के बाद धमाके के लिए तैयार ‘धुरंधर 2’, इंटरनेशनल लोकेशन्स पर हुई शूट

RRR ने 550 करोड़ के बजट के बाद वर्ल्डवाइड ₹1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की तो वहीं KGF: Chapter 2 तो सिर्फ 100 करोड़ के बजट में बनने के बावजूद ₹1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

जब फिल्मों की कमाई हजार करोड़ के आसपास पहुंचने लगी, तो प्रोड्यूसर्स ने भी बजट बढ़ा लिया।

ग्लोबल मार्केट और OTT डील

अब साउथ फिल्मों को इंटरनेशनल रिलीज भी अच्छी मिलती है। इसके साथ ही इन फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म से बढ़िया डील मिल जाती है। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स भी काफी महंगे बिकते हैं। इससे फिल्म को रिलीज से पहले ही भारी पैसा मिल जाता है।

VFX में बड़ा निवेश

राजामौली जैसे साउथ के बड़े निर्देशक अब फिल्म को हॉलीवुड लेवल का विजुअल एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए ये फिल्में IMAX में शूट होती हैं। फिल्म में हाई-एंड VFX का इस्तेमाल होता है और इंटरनेशनल टेक्निकल टीम फिल्म से जुड़ती है। खर्च बढ़ रहा है तो बजट भी बढ़ जाता है।

एस एस राजामौली की ‘वाराणसी’ 1.43:1 IMAX फॉर्मेट में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। इसे 2027 में दुनियाभर के 120 से ज्यादा देशों में रिलीज करने की योजना है।

यही वजह है कि राजामौली की ‘Varanasi’ फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा है।

राजामौली की मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ को मिली बड़ी ग्लोबल डील, 120 देशों में रिलीज की तैयारी

साउथ सिनेमा ने बॉक्स ऑफिस पर ये प्रूफ कर दिया है कि कंटेंट और प्रजेंटेशन अच्छा हो तो भारतीय फिल्में दुनियाभर में हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती हैं।