आयुष्मान खुराना को रंगदारी की धमकी मिली है। एक्टर को धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेजे गए हैं, जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है। ऑडियो मैसेस भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया और उनसे करोड़ों रुपये की मांग की।
मुंबई पुलिस ने इस मामले में वैभव मिश्रा के शख्स को बेंगलुरु से हिरासत में लिया है। जिसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया जाएगा।
मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस मैसेज भेजने वाले की पहचान की पुष्टि कर रही है। इसके लिए ऑडियो की तुलना अपने रिकॉर्ड में इसी नाम के एक व्यक्ति की आवाज की रिकॉर्डिंग से की जा रही है।
तुषार कपूर को भी मिली धमकी
हाल ही में एक्टर तुषार कपूर को भी धमकी भरे कॉल्स आए थे। एक फोन कॉल के जरिए एक्टर से 5 करोड़ रुपये फिरौती के नाम पर मांगे गए थे। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच शुरू कर दी थी और उन्होंने आवाज को अपने डेटाबेस में मौजूद हैरी बॉक्सर के आधिकारिक वॉयस सैंपल से किया।
यह भी पढ़ें- तुषार कपूर को मिली फिरौती की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डराने की साजिश का शक
पुलिस जांच में जुटी
तुषार कपूर को मिली धमकी के मामले में सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों आवाजों का मिलान नहीं हुआ जिसके बाद पुलिस का कहना था कि यह एक कॉल फर्जी हो सकता है। किसी ने डर फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल किया है।
आयुष्मान खुराना की आखिरी फिल्म
एक्टर आयुष्मान खुराना को भी कुछ इसी तरह से धमकियां मिली हैं और उनसे भी रंगदारी के नाम पर करोड़ो रुपयों की फिरौती मांगी गई हैं। कुछ समय पहले एक्टर उड़ती तीर फिल्म में नजर आए थे। जो एक कॉमिक स्पाई फिल्म थी। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सारा अली खान को देखा गया था।
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान के गाने ‘तू मिल जाए’ के बारे में 5 शानदार बातें, जिन्होंने ‘किंग’ के इस सॉन्ग को बनाया चर्चा का विषय
बॉलीवुड में हाल ही में कई सेलेब्स को धमकी भरे कॉल्स और मैसेज मिले हैं। कुछ दिन पहले रोहित शेट्टी को भी 20 करोड़ की धमकी मिली थी। इतना ही नहीं उनके मुंबई वाले घर पर फायरिंग भी हुई थी।
