इमरान हाशमी एक बार फिर अपनी लोकप्रिय रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं। ‘मर्डर 2’ (2011), ‘जन्नत 2’, ‘राज 3’ (2012) और ‘राज: रीबूट’ (2016) जैसी फिल्मों के बाद अभिनेता ने एक बार फिर मुकेश भट्ट की कल्ट क्राइम-ड्रामा फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और इमरान के फैंस काफी खुश हैं।
एक्स पर फैंस टीजर पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। नेहा तिवारी नाम की यूजर ने लिखा, “अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ। आवारापन 2 देखने जाऊंगी।” टीजर के एंट्री सीन को एक फैन ने अब तक की सबसे बेहतरीन एंट्री बताया है।
अमाल की स्माइल (मुस्कान) नाम की यूजर ने लिखा, “आखिरकार इंतजार खत्म हुआ… ‘आवारापन 2’ का टीजर आ गया है और इसका एहसास ही कुछ अलग है। कुछ फिल्में सिर्फ़ कहानियों के बारे में नहीं होतीं, वे भावनाओं, यादों और उनसे जुड़े हमारे जुड़ाव के बारे में होती हैं। ‘आवारापन’ हमेशा से लोगों के दिलों में खास रही है, और इस नए सफ़र को शुरू होते देखना बहुत ही सुखद और पुरानी यादें ताज़ा करने वाला है। टीज़र में प्यार, दर्द और गहराई का वही एहसास है जो आपको और जानने के लिए उत्सुक करता है। इस उत्साह को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता… बस स्क्रीन पर इस जादू को फिर से महसूस करने का इंतजार है।”
कैसा है टीजर?
‘आवारापन 2’ के टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी के किरदार से होती है, जो बाइक पर सवार नजर आता है। इसी दौरान वह एक प्रभावशाली डायलॉग बोलता है, जिसमें वह कहता है कि कुछ कहानियों का अंत इंसान खुद तय नहीं करता, बल्कि उनकी मंजिल किसी और मकसद के लिए लिखी जाती है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं किसी व्यक्ति जैसा दिखता हूं…’, जब इमिग्रेशन चेक पर रोक लिए जाते थे इमरान हाशमी, बोले- मुझे तुरंत एक तरफ…
इसके बाद टीजर में इमरान अपने पुराने प्यार आलिया हामिद (श्रेया सरन) को श्रद्धांजलि अर्पित करते दिखाई देते हैं, जो पहली आवारापन का अहम हिस्सा थीं। टीजर में दिशा पाटनी, शबाना आजमी समेत कई अन्य कलाकारों की भी छोटी-छोटी झलक देखने को मिलती है। आखिर में इमरान एक और दमदार संवाद बोलते हैं। इस बार या तो मेरा यह आवारापन खत्म होगा, या फिर मैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
