Awarapan 2 Movie Updates: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज से पहले से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रिलीज डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकती है।
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘आवारापन 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग की ओर बढ़ रही है। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर इस फिल्म के पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये नेट कमाने का अनुमान है।
फिल्म के ओपनिंग डे के लिए अब तक 2.85 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे लगभग 8.57 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स हो चुकी है। फिल्म का रिव्यू और इससे जुड़े अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
Awarapan 2 Box Office: इमरान हाशमी की फिल्म जल्द पार करेगी 10 करोड़ का आंकड़ा
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, इमरान हाशमी स्टारर ‘अवारापन 2’ शुक्रवार शाम 5 बजे तक करीब 9.20 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म फिलहाल 6,045 शोज़ में चल रही है।
Awarapan 2 Review: इमरान हाशमी की वापसी अपने आप में एक इमोशन है
एक्स पर फिल्मी हिंदुस्तान नाम के यूजर ने लिखा, "कुल मिलाकर, ‘Awarapan 2’ एक देखने लायक सीक्वल है, जो नॉस्टैल्जिया, इमोशन, म्यूजिक और इमरान हाशमी की शानदार परफॉर्मेंस के दम पर आगे बढ़ता है। ओरिजिनल फिल्म से जुड़ाव के चलते कई मौकों पर मैं सच में भावुक हो गया। कुछ एक्शन सीक्वेंस और हीरोइज्म वाले पलों में शिवम पंडित को ज्यादा दमदार और हीरोइक अंदाज में पेश किया जा सकता था, लेकिन ज्यादातर हिस्सों में फिल्म का रियलिस्टिक अप्रोच काम करता है। इमरान हाशमी वापस आ गए हैं और सिर्फ यही बात अपने आप में एक इमोशन है।"
Awarapan 2 Review: कमजोर केमिस्ट्री और घिसी-पिटी कहानी ने किया निराश
फिल्म क्रिटिक निशित शॉ के मुताबिक Awarapan 2 की कहानी का मुख्य संघर्ष काफी सीधा है, लेकिन इसकी पटकथा में कई ऐसे हिस्से जोड़ दिए गए हैं, जो कहानी को खींचा हुआ महसूस कराते हैं। उनका मानना है कि फिल्म की कहानी कई टीवी शोज और क्राइम ड्रामों में पहले देखी जा चुकी लगती है और यह मुख्य प्रेम कहानी से भी स्वाभाविक रूप से जुड़ नहीं पाती।
शॉ के अनुसार, फिल्म के किरदारों के बीच केमिस्ट्री भी असर नहीं छोड़ती, क्योंकि उनका रिश्ता धीरे-धीरे और स्वाभाविक तरीके से विकसित होता हुआ नजर नहीं आता। इसी वजह से कहानी में मौजूद दर्द और भावनाएं भी दर्शकों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पातीं।
हालांकि, उन्होंने ‘तेरा मेरा रिश्ता’ और ‘तो फिर आओ’ जैसे गानों की तारीफ की। उनके मुताबिक इन गानों ने क्लाइमेक्स को बेहतर बनाने में मदद की। इसके अलावा, साधुओं वाला एक सीन भी उन्हें पसंद आया।
कुल मिलाकर, निशित शॉ ने Awarapan 2 को ‘ठीक-ठाक मनोरंजन’ बताया, लेकिन उनका मानना है कि फिल्म में पहले भाग जैसी गहराई नहीं है। उन्हें यह भी लगा कि कहानी में ऐसा कुछ खास नहीं है, जो इसे Awarapan फ्रेंचाइजी का जरूरी हिस्सा साबित करे।
Awarapan 2 Movie Review and Rating: फिल्म क्रिटिक ने फिल्म को दिए 3 स्टार
फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल ने फिल्म को 3 स्टार रेटिंग दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है, "आवारापन 2 एक देखने लायक सीक्वल है, जो अपने फैन-फेवरेट पहले भाग के साथ पूरी तरह न्याय करता है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह जबरदस्ती बनाई गई सीक्वल नहीं लगती, बल्कि वाकई आवारापन की कहानी को आगे बढ़ाती हुई महसूस होती है।
लेखक बिलाल सिद्दीकी और विशेष भट्ट ने कहानी को ओरिजिनल फिल्म से अच्छी तरह जोड़ा है। इस बार चाइल्ड ट्रैफिकिंग का एंगल जोड़ा गया है, जो दर्शकों के साथ एक मजबूत भावनात्मक जुड़ाव बनाने में सफल होता है।
फिल्म नोस्टैल्जिया के साथ भी बेहद खूबसूरती से खेलती है। तो फिर आओ और तेरा मेरा रिश्ता जैसे ओरिजिनल के दोनों कल्ट पिक्चर का शानदार इस्तेमाल किया गया है। इन अध्येताओं की उपस्थिति निश्चित रूप से दर्शकों को सीटियाँ और तालियाँ बजाने पर मजबूर करती है।
और फिल्म का मुख्य आकर्षण है मोंक्स वाला सीक्वेंस - शानदार! हालांकि, कहानी में बहुत ज्यादा नयापन नहीं है और स्क्रीनप्ले भी दर्शकों को पूरी तरह झकझोरने की ताकत नहीं रखता। विषय में काफी संभावनाएं थीं, लेकिन लेखन और एक्जीक्यूशन औसत रह जाते हैं।
कुल मिलाकर, आवारापन 2 एक अच्छी और इमोशनल सीक्वल है, जो खासकर पहले भाग के फैंस को अपनी नॉस्टैल्जिया और ओरिजिनल फिल्म से कनेक्शन की वजह से पसंद आएगी।"
Awarapan 2 Pre Sales: आवारापन 2 ने BookMyShow पर 2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड प्री-सेल का बनाया रिकॉर्ड
लगभग 2.90 लाख टिकटों की प्री-सेल के साथ इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने BookMyShow पर 2026 में किसी बॉलीवुड फिल्म की तीसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग दर्ज की है।
इस मामले में फिल्म सिर्फ ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ से पीछे है। ‘धुरंधर 2’ ने 24.1 लाख और ‘बॉर्डर 2’ ने 4.04 लाख टिकटों की प्री-सेल की थी।
‘आवारापन 2’ की एंट्री के बाद ‘कॉकटेल 2’ टॉप 5 से बाहर हो गई है, जबकि ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ एक-एक पायदान नीचे आ गई हैं।
BookMyShow पर 2026 की टॉप 5 बॉलीवुड प्री-सेल:
धुरंधर 2- 24.1 लाख टिकट
बॉर्डर 2- 4.04 लाख टिकट
आवारापन 2- 2.90 लाख टिकट
भूत बंगला- 1.70 लाख टिकट
वेलकम टू द जंगल-1.24 लाख टिकट
Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले दिन सुबह 11 बजे तक कमाए 2.02 करोड़
पहले दिन सुबह 11 बजे तक, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ देशभर में 2,558 शोज में चल रही है और ट्रेड साइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में 2.02 करोड़ नेट कमा लिए हैं। वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन फिलहाल 2.38 करोड़ है।
अवारापन 2 रिलीज होने के बाद ट्रेंड करने लगे इमरान हाशमी
14 अगस्त को इमरान हाशमी की कल्ट क्लासिक फिल्म अवारापन का सीक्वेल रिलीज हो चुका है। 19 साल बाद फिल्म में शिवम पंडित को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही इमरान हाशमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। दर्शकों को इमरान का वहीं पुराना अंदाज पसंद आ रहा है, इसके साथ फिल्म की कहानी भी दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब हो रही है।
सोशल मीडिया पर बढ़ी अवारापन 2 की चर्चा
एक्स यूजर ने फिल्म देखते हुए ही इसका क्विक रिव्यू दिया और लिखा- #awarapan2 का पहला हाफ खत्म, कहानी अच्छी है और Music भी decent है।#emraanhashmi की परफॉर्मेंस अच्छी है, लेकिन इमोशन की थोड़ी कमी महसूस होती है। यही तो पार्ट 1 की सबसे बड़ी ताकत थी, इमोशन और संगीत #dishapatani भी इस हाफ में कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाईं।अब उम्मीद है कि सेकेंड हाफ दमदार होगा और फिल्म इमोशन के मामले में भी इंपैक्ट छोड़ेगी। #awarapan2review #emraanhashmi #dishapatani #bollywood
अवारापन 2 के शिवम पंडित से कनेक्ट कर रहे दर्शक
फिल्मी दुनिया के वासू कपूर ने अवारापन 2 को कहा ब्लॉकबस्टर। फिल्म को बताया इस साल का बेस्ट म्यूजिक थ्रिलर। एक्स पर उन्होंने लिखा- शुरूके 20 मिनट ही काफी दिलचस्प हैं कि आप शिवम पंडित से कनेक्ट कर जाओगे।
तरण आदर्श ने अवारापन 2 को दिए 4 स्टार्स, कहा - सुपरहिट
वन वर्ड रिव्यू: ‘आवारापन 2’ – सुपरहिट!
इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में लौटे हैं और उनकी वापसी शानदार है। फिल्म में इमरान हाशमी ही इसकी जान हैं। दमदार मास अपील वाले सीन्स और जबरदस्त नॉस्टैल्जिया फिल्म को खास बनाते हैं, जिससे यह एक पक्की सफल फिल्म नजर आती है।
2007 में आई ‘आवारापन’ ने समय के साथ कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया है। ऐसे में इसके दूसरे पार्ट से उम्मीदों पर खरा उतरना आसान नहीं था, खासकर तब जब इमरान हाशमी, निर्देशक मोहित सूरी और विशेष फिल्म्स की पहली फिल्म का जादू आज भी बरकरार है।
‘आवारापन 2’ की सबसे खास बात शिवम की कहानी है। इस बार एक बच्चे के साथ उसका रिश्ता कहानी के केंद्र में है। फिल्म की कहानी पहले पार्ट से बिल्कुल अलग दिशा में आगे बढ़ती है और इसमें भरपूर एक्शन भी देखने को मिलता है।
फिल्म की शुरुआत काफी प्रभावी है। चाइल्ड ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर मुद्दे को शुरुआत में ही साफ रूप से सामने रखा गया है। हालांकि, कहानी आगे बढ़ने के साथ कई सब-प्लॉट्स में उलझ जाती है, जिनसे बचा जा सकता था। इसके बावजूद इमरान हाशमी का दमदार अभिनय, एक्शन और पुरानी फिल्म से जुड़ी यादें ‘आवारापन 2’ को दर्शकों के लिए खास बना सकती हैं।
‘आवारापन 2’ के लिए जेन-जी में जोश
‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। BookMyShow पर फिल्म को 3.39 लाख से ज्यादा लोगों ने ‘Interested’ मार्क किया है। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है और यह 14 अगस्त को हिंदी में रिलीज हुई है।
Awarapan 2 Advance Booking: इमरान हाशमी की फिल्म की प्री-सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, ओपनिंग के लिए मजबूत हुई उम्मीद
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर ‘आवारापन 2’ को 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने डे 1 के लिए 1.25 लाख से ज्यादा टिकटें बेच ली हैं। ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर एडवांस बुकिंग से फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है।
वहीं, ब्लॉक की गई सीटों को शामिल करने पर फिल्म की प्री-सेल्स 6 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि पहला शो शुरू होने से पहले ‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग करीब 10 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
फिल्म को लेकर शबाना आजमी ने की बात
शबाना आजमी ने हिंदी सिनेमा में मेलोड्रामा की जगह पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक खासियत यह है कि वह मेलोड्रामा को आसानी से अपने भीतर समाहित कर सकती है। उनके ये बयान ऐसे समय आए हैं जब ‘अवारापन 2’ और ‘बटवारा 1947’ अलग-अलग तरीकों से भावनाओं को पर्दे पर पेश कर रही हैं। जहां ‘अवारापन 2’ एक्शन-रोमांस की कहानी के जरिए भावनाओं को दिखाती है, वहीं ‘बटवारा 1947’ विभाजन के दौर की कहानी और इंसानियत जैसे विषयों पर केंद्रित है।
Awarapan 2 Movie Live Updates: ‘आवारापन 2’ और ‘बटवारा 1947’ में निभाए अलग-अलग किरदारों बोलीं शबाना आजमी
सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं। एडवांस बुकिंग में फिलहाल ‘आवारापन 2’ बढ़त बनाए हुए है, वहीं ‘बटवारा 1947’ को सनी देओल की जबरदस्त मास अपील और विभाजन की भावुक कहानी का फायदा मिलने की उम्मीद है। छुट्टियों के लंबे वीकेंड में दोनों फिल्मों के बीच दर्शकों को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। अब ओपनिंग डे की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया तय करेगी कि बॉक्स ऑफिस की इस रेस में कौन आगे निकलता है।
‘आवारापन 2’ और ‘बटवारा 1947’ की तुलना करना सेब और संतरे को एक जैसा मानने जैसा है
क्रिएटर-राइटर अनिरुद्ध गुहा ने X पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि जब एक ही दिन दो फिल्में रिलीज होती हैं, तो ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को दूसरी फिल्म से ‘बेहतर’ क्यों माना जाता है? उन्होंने कहा कि अगर यही दोनों फिल्में अलग-अलग शुक्रवार को रिलीज होतीं और समान कमाई करतीं, तो ऐसी तुलना नहीं होती। उन्होंने ‘आवारापन 2’ और ‘बटवारा 1947’ की तुलना को सेब और संतरे की तुलना जैसा बताया।
Awarapan 2 Release Live: ‘आवारापन 2’ और ‘बटवारा 1947’ में निभाए अलग-अलग किरदारों बोलीं शबाना आजमी
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर दो बिल्कुल अलग फिल्मों ‘आवारापन 2’ और ‘बटवारा 1947’ में नजर आने वाली हैं। ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें इन दोनों फिल्मों की ओर क्या खींचकर लाया। शबाना के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स को चुनने की सबसे बड़ी वजह उनके किरदारों में मौजूद विविधता थी।
अभिनेत्री ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों, थिएटर और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने का मौका मिला। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनय आज भी उन्हें सबसे ज्यादा संतुष्टि देता है।
Awarapan 2 Release LIVE: क्या पहले पार्ट का आंकड़ा पार कर पाएगी 'आवारापन 2'
2007 में रिलीज हुई ‘अवारापन’, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे, ने सिनेमाघरों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि, फिल्म की भावनात्मक कहानी और संगीत को दर्शकों से काफी सराहना मिली थी।
फिल्म ने भारत में करीब 79 लाख रुपये नेट की ओपनिंग की थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में इसका कलेक्शन लगभग 2.88 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन करीब 7.76 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 12.18 करोड़ रुपये रहा।
शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप मानी गई ‘अवारापन’ ने समय के साथ एक मजबूत कल्ट फैन फॉलोइंग बना ली। दर्शकों के बीच इमरान हाशमी की एक्टिंग, मोहित सूरी का निर्देशन और फिल्म का संगीत खास तौर पर लोकप्रिय हुआ।
Awarapan 2 Release And Review LIVE: ‘आवारापन 2’ क्यों बनानी पड़ी?
Awarapan 2 की रिलीज में अब सिर्फ एक दिन बाकी है। 2007 में आई मोहित सूरी की गैंगस्टर-रोमांस ड्रामा फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। मूल फिल्म का यह परेशानहाल किरदार समय के साथ दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया और फिल्म ने एक कल्ट फॉलोइंग बना ली।
ऐसे में इस भावनात्मक विरासत को आगे बढ़ाना आसान नहीं था। स्क्रीनराइटर बिलाल सिद्दीकी, जिन्होंने आर्यन खान के साथ पिछले साल की The Ba**ds of Bollywood* को को-राइट और को-क्रिएट किया था, ने हाल ही में Variety India से बातचीत में ‘आवारापन 2’ लिखने के अनुभव के बारे में बात की।
सिद्दीकी ने बताया कि फिल्म बनाने का मकसद सिर्फ पहली फिल्म की कहानी को दोहराना नहीं था। लेखकों ने पहले यह समझने की कोशिश की कि ‘आवारापन’ की कहानी दर्शकों के दिलों में इतनी गहराई से क्यों उतरी और फिर उन्हीं भावनाओं को आगे बढ़ाते हुए एक नई कहानी तैयार की गई।
Awarapan 2 Movie Review rating live updates: 18 साल पुराने प्यार और रिश्ते की कहानी है इमरान हाशमी की फिल्म
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की रिलीज को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। एक फैन @PatelUnscripted ने X पर लिखा, “आवारापन 2 इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी हिट बनने वाली है। यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि 18 साल के प्यार और रिश्ते के सफर की कहानी है। इमरान हाशमी ने आखिरकार बड़े पर्दे पर शानदार वापसी कर ली है। आवारापन 2 के लिए बधाई।”
सनी देओल की 'बटवारा 1947' से आगे निकली 'आवारापन 2'
एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', सनी देओल की 'बटवारा 1947' से आगे निकल चुकी है। शुरुआती एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में ‘आवारापन 2’ आगे चल रही है। फिल्म के करीब 68,000 टिकट बिक चुके हैं, जबकि ‘बटवारा 1947’ के लगभग 37,600 टिकट बिके हैं। यानी टिकट बिक्री के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म करीब 81 फीसदी आगे है।
