अगस्त महीने के दूसरे शुक्रवार को बॉलीवुड के दो शानदार एक्टर्स की मच अवेटेड फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला रिलीज से पहले ही दिलचस्प मोड़ ले चुका है। इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग में ऐसा दम दिखाया है कि सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ भी पीछे छूटती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- ‘टॉम क्रूज को मुझ पर क्रश है’, मल्लिका शेरावत ने किया दावा, बोली- फोन होता तो उसके वीडियोज दिखाती

रिलीज से पहले ही टिकट खिड़की पर मिल रही इस जबरदस्त रिएक्शन ने साफ कर दिया है कि दर्शकों के बीच ‘अवारापन 2’ को लेकर खासा क्रेज है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह शुरुआती बढ़त रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी कामयाबी में बदलती है।

बंटवारा 1947 एडवांस बुकिंग

राजकुमार संतोषी और सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ लंबे समय से चर्चा में थी। फिल्म में भारत-पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि को दिखाया जाएगा। इस स्टोरीलाइन पर कई फिल्में पहले से मौजूद हैं। अब इस फिल्म में क्या अलग देखने मिलेगा वो 14 अगस्त को पता चल जाएगा।

लेकिन इससे पहले फिल्म के एडवांस बुकिंग के बारे में बात करें तो सेकनिल्क के मुताबिक, अब तक ‘बंटवारा 1947’ के 3157 शोज में 13186 टिकटें बिक चुकी हैं। जिसके बाद एडवांस बुकिंग से फिल्म नें 1.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा दिखाई देंगी जो करीब 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Haiwaan Teaser: ‘खिलाड़ी’ का दिखा खूंखार अवतार, ‘हैवान’ के टीजर ने मचाई सनसनी, नोट कर लो रिलीज डेट

अवारापन 2 एडवांस बुकिंग

फिल्म ‘अवारापन 2’ की 3345 शोज में 46935 टिकटों की बिक्री हो चुकी हैं, जो ‘बंटवारा 1947’ की तुलना में काफी ज्यादा है। साल 2007 में मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म अवारापन बड़े पर्दे पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी लेकिन समय के साथ ये फिल्म कल्ट फिल्मों में शुमार हो गई।

इमरान हाशमी की फिल्म ‘अवारापन 2’ के लिए शुरूआत से ही फैंस के बीच उत्सुकता देखी जा रही है और अब ये एक्साइटमेंट फिल्म की एडवांस बुकिंग में साफ दिख रही है। ‘अवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ को पीछे छोड़ते हुए एडवांस बुकिंग में करीब 2.99 करोड़ रुपये कमाई कर ली है।

इसका साफ असर ‘अवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग पर देखने मिल रहा है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी देखने मिलेंगे। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में देखने मिलेंगी।