14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दो फिल्मों के बीच टकराव देखने मिलेगा। सिनेमाघरों में इस हफ्ते दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘अवारापन 2’, इन दोनों फिल्मों की चर्चा शुरूआत से ही देखने मिल रही है। दर्शकों के बीच ‘बंटवारा 1947’ के लिए एक्साइटमेंट साफ देखने मिली लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं।

यह भी पढ़ें- Operation Safed Sagar: जब नवाज शरीफ की जिद के आगे झुक गए थे वाजपेयी, देव आनंद को क्यों बुलाना चाहते थे पाकिस्तान

24 घंटे में प्री सेल्स बुकिंग मे बड़ा बदलाव

बीते 24 घंटे में ‘अवारापन 2’ की प्री सेल्स बुकिंग में 171.34 प्रतिशत की तेजी आई है और वहीं फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के लिए टिकटों की बिक्री में भी 155.19 प्रतिशत तेजी नजर आई लेकिन इसके बावजूद सनी देओल की फिल्म अवारापन 2 से काफी पीछे नजर आ रही है।

इमरान हाशमी की फिल्म साफ तौर पर ‘बंटवारा 1947’ को पीछे छोड़ती दिखाई दे रही है, जिसके बाद अंदाजा है कि ‘अवारापन 2’ शानदार ओपनिंग के साथ पर्दे पर तहलका मचाएगी।

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग

सबसे पहले बात करते हैं सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की, सैकनिल्क की रिपोर्टके मुताबिक, एडवांस बुकिंग में फिल्म की 31486 टिकट बिक चुकी हैं जिसके बाद फिल्म ने 87 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया और जबकि ब्लॉक सीटों के साथ 2.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा दिखाई देंगी जो करीब 8 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- देव आनंद के भाई से इश्क की मिली खौफनाक सजा, प्रेमी के बेटों ने कामवाली को 4 हजार देकर करवा दिया कत्ल | CineGram

फिल्म ‘अवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग

इमरान हाशमी की फिल्म ‘अवारापन 2’ के लिए फैंस के बीच बढ़ता क्रेज फिल्म की प्री बुकिंग सेल्स पर भी देखा जा सकता है। पूरे भारत में रिलीज से एक दिन पहले इस फिल्म की 122114 टिकटें बिक चुकी हैं, जिसके बाद फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 3.84 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म की कुल कमाई 6.32 करोड़ रुपये हुई।

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन साल 2007 में जब इमरान हाशमी की फिल्म ‘अवारापन’ रिलीज हुई थी तो वो बुरी तरह बड़े पर्दे पर फ्लॉप हो गई थी, लेकिन समय के साथ फिल्म कल्ट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई। जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म का सीक्वेल बनाने का प्लान किया और अब ‘अवारापन 2’ कल यानी कि 14 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी देखने मिलेंगे।

बड़े पर्दे पर ‘बंटवारा 1947’ से इसकी टक्कर देखने मिलेगी। प्री बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि ‘बंटवारा 1947’ की शुरूआत दूसरी फिल्म के मुकाबले में धीमी रह सकती है।