एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की लाडली बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज 23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) संग सात फेरे ले रही हैं। कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर हो रही है। इस शादी में शामिल होने के लिए बहुत सारे गेस्ट पहुंच चुके हैं।
शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शंस की भी धूम खूब दिखी। बीती रात संगीत सेरेमनी हुई, जिसके वीडियो और फोटोज भी सामने आए हैं। वहीं संगीत सेरेमनी का एक वीडियो काफी चर्चा में हैं। इसमें अथिया शेट्टी डांस करती नजर आ रही हैं।
संगीत सेरेमनी में जमकर नाचीं अथिया
सुनील शेट्टी ने प्राइवेसी का खास ख्याल रखा है और सिक्योरिटी भी काफी टाइट है। इसके बावजूद संगीत प्री वेडिंग के कुछ वीडियो सामने आए हैं। संगीत में अथिया शेट्टी ने अपने संगीत में वाइट ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। इसी के साथ अथिया ने अपने संगीत में जमकर डांस किया है। संगी के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, ऋतिक भसीन जाबी सिंगर, एक्टर गिप्पी ग्रेवाल और वरुण आरोन शामिल हुए। किसी भी मेहमान को फोन या कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं थी।
कब होगी शादी और बाकी फंक्शन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल और अथिया शेट्टी आज शाम 4 बजे परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। शादी समारोह में 70-100 लोग शामिल होंगे। शादी के बाद शाम 6 बजे सुपर स्टार नीलम शेट्टी के साथ केएल राहुल और अथिया शेट्टी मीडिया से मुलाकात करेंगे। खबर हैं कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी सब्यसाची का जोड़ा पहनने जा रहे हैं।
उन्होंने अपने खास दिन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस को फाइनल किया है। वहीं बताया जा रहा है कि शादी शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है। शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं बल्कि केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा।
अजय देवगन ने दी सुनील शेट्टी को बधाई
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ट्विटर पर सुनील शेट्टी को बधाई दी है। अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मेरे प्रिय दोस्त सुनील शेट्टी और मेना शेट्टी को बहुत बहुत बधाई क्योंकि उनकी बेटी अथिया शेट्टी केएल राहुल से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कपल को मेरी तरफ से सुखद शादीशुदा लाइफ की शुभकामनाएं। और अन्ना इस मौके पर आपके लिए स्पेशल शाउट-आउट- अजय।’
कैसे हुई थी केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मुलाकात
बताते चलें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। पहले दोनों की दोस्ती हुई और एक-दूसरे के साथ समय बिताते दोनों को प्यार हो गया। साल 2020 में केएल राहुल ने अथिया को जन्मदिन की सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। इसी के साथ एक फोटो भी शेयर की थी। इसके बाद लंबे समय तक अफेयर के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।