Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और केएल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आज खंडाला में दोनों ने 7 फेरे ले लिए हैं।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के बाद सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी मीडिया के सामने आए और सभी को धन्यवाद किया। दोनों ने शादी होने की जानकारी भी मीडिया से शेयर की। सुनील शेट्टी के खंडाला फॉर्महाउस में ये शादी संपन्न हुई।
सुनील शेट्टी अपने बेटे और एक्टर अहान शेट्टी के साथ पपराज़ी को मिठाई बांटने के लिए निकले, और उन्होंने टिप्पणी की कि कैसे वह अब आधिकारिक रूप से ससुर बन गए हैं। पैपराज़ो अकाउंट द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, अभिनेता को अपना आभार व्यक्त करते हुए और यह कहते हुए सुना जा सकता है कि फेरे किए जा चुके हैं।
अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने पहले खुलासा किया था कि कपल एक बड़ीशादी नहीं चाहते थे। उन्होंने बॉलीवुड बबल से कहा, “वे एक ऐसे जोड़े हैं जो इसे सिंपल और छोटा रखना चाहते हैं। दोनों केवल परिवार बनाना चाहते हैं।”
केएल राहुल और अथिया शेट्टी पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में हैं, दोनों ने पिछले साल अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अक्सर दोनों एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। हालांकि दोनों एक दूसरे के साथ शादी की बाद को अफवाह बताया था।
अथिया शेट्टी को आखिरी बार साल 2019 में फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में देखा गया था, इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अथिया के अपोजिट नजर आए थे। अथिया ने साल 2015 में फिल्म हीरो के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। दूसरी ओर, सुनील शेट्टी हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में नजर आ सकते हैं।