साल 2026 की पहली छमाही में अगर किसी कंटेंट स्टूडियो ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, तो वह है TVF, अपनी दमदार कहानी, जमीनी किरदारों और भावनाओं से जुड़ी कथाओं के दम पर TVF ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भारतीय दर्शकों की पसंद को सबसे बेहतर तरीके से समझता है। यही वजह है कि साल के पहले छह महीनों में TVF ने एक के बाद एक चार ऐसे शोज दिए हैं, जिन्हें दर्शकों और समीक्षकों दोनों का भरपूर प्यार मिला।

एस्पिरेंट्स सीजन 3

TVF की सबसे चर्चित और पसंदीदा सीरीज में शामिल ‘एस्पिरेंट्स’ अपने तीसरे सीजन के साथ वापस लौटी है। यूपीएससी अभ्यर्थियों के सपनों, संघर्षों और रिश्तों को बखूबी दिखाने वाली इस सीरीज ने एक बार फिर दर्शकों को भावुक कर दिया है। नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल और नमिता दुबे की शानदार अदाकारी ने इस सीजन को खास बना दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘क्या अपनी बेटी को पहनाते?’ जब आशा पारेख ने रिवीलिंग ड्रेस को लेकर निर्देशक से पूछा था सवाल

सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2

पहले सीजन की सफलता के बाद ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ का दूसरा सीजन भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरा। अंबरीश वर्मा की लिखी और निर्देशित इस सीरीज में जिमी और प्रशांत की कहानी नए मोड़ के साथ आगे बढ़ती है। दमदार लेखन, शानदार निर्देशन और बेहतरीन अभिनय की वजह से यह शो भी 2026 की चर्चित सीरीज में शामिल हो गया है।

द पिरामिड स्कीम

TVF की नई पेशकश ‘द पिरामिड स्कीम’ ने भी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन और अंजन श्रीवास्तव जैसे कलाकार नजर आते हैं। मनोरंजन और मजबूत कहानी का संतुलन इसे साल की सबसे दिलचस्प नई सीरीज में शामिल करता है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं जेनिफर विंगेट के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विलियम इशमाइल? शादी की खबरों ने बटोरी सुर्खियां

गुल्लक सीजन 5

भारतीय मध्यमवर्गीय परिवार की छोटी-छोटी खुशियों और संघर्षों को खूबसूरती से दिखाने वाली ‘गुल्लक’ अपने पांचवें सीजन के साथ फिर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में सफल रही है। मिश्रा परिवार की कहानी, उनके रिश्ते और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े पल इस सीरीज को बेहद खास बनाते हैं। जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मयार और सुनीता राजवार की अदाकारी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लेती है।

यह भी पढ़ें: ‘खूबसूरत लड़कियां मुझे आकर्षित करती हैं, लेकिन…’, आर माधवन ने बताया 27 सालों में भी क्यों नहीं दिया पत्नी को कभी धोखा, बोले- मैं किसी बहाने से…

इन चारों शोज की सफलता यह साबित करती है कि TVF सिर्फ कंटेंट नहीं बनाता, बल्कि ऐसी कहानियां पेश करता है जिनमें दर्शक खुद को देख पाते हैं। अगर आपने अब तक ये सीरीज नहीं देखी हैं, तो 2026 के सबसे चर्चित OTT शोज की यह लिस्ट आपके लिए परफेक्ट वॉचलिस्ट साबित हो सकती है।