राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद ये मामला सोशल मीडिया पर काफी गरमाया हुआ है। हर कोई इस मुद्दे का जिक्र करते हुए ट्वीट कर रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी लगातार राहुल गांधी के लिए ट्वीट कर रही हैं। उन्होंने G20 का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसपर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन्हें अर्बन नक्सल बता दिया है।
स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा था,”हेलो वर्ल्ड! लोकतंत्र की मां अपने ही बच्चे को मार रही है।” इससे पहले स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा था,”एक वक्त में ऐसी खबरें अंतरराष्ट्रीय अखबारों में रूस, तुर्की आदि के बारे में पढ़ने को मिलती थी। आज भारत उन देशों में शामिल है जहां लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार और उनकी सरकारी व्यवस्था खुद लोकतंत्र बर्बाद कर रही है।”
स्वरा के लोकतंत्र वाले ट्वीट को शेयर करते हुए अशोक पंडित ने लिखा,”हेलो अर्बन नक्सल, लूटेरों और गाली देने वालों के लिए नरेंद्र मोदी के नए भारत में कोई जगह नहीं है।” इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इसके अलावा अशोक पंडित ने राहुल गांधी के ट्वीट पर भी उनकी खिंचाई की है। दरअसल राहुल गांधी ने अपनी संसद सदस्यता जाने के बाद ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था,”मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।” इसे शेयर करते हुए अशोक पंडित ने लिखा,”कई सालों तक राज करने के बाद भी अमेठी की तो आवाज बन नहीं पाए चले हैं भारत कि आवाज बनने। तुझसे नहीं पाएगा बाबा।”
कांग्रेस सपोर्ट्स ने अशोक पंडित की खिंचाई करना शुरू कर दिया है। पीटी सियाग ने लिखा,”नहीं मिल पाएगा एमपी का टिकट, इतना छटपटाने की जरूरत नहीं है, मुकाबला ज्यादा है।”
कुमार अंटेला ने लिखा,”एक बेचारा अशोक पंडित फिल्म निर्माता डायरेक्टर बनकर फिल्मों के माध्यम तो संदेश नहीं दे पाया परंतु ट्रोल के रूप में स्थापित जरूर हो गया। यह नौकरी भी खास बुरी नहीं है पर बरखुरदार लगे रहो। एक ना एक दिन तो आपको भी कुछ मिल ही जाएगा।”