बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ उनके भाई के कुछ खास रिश्ते नहीं रहे हैं। अब अमीषा के साथ अपने उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते पर भाई अश्मित पटेल ने एक इंटरव्यू में कहा कि खून के रिश्ते काफी गहरे होते हैं लेकिन उनके और अमीषा के बीच कोई खास करीबी रिश्ता नहीं है, इसके बावजूद वह हमेशा उनके लिए खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें- ‘पूरे महाराष्ट्र को हिला दिया’, IAS तुकाराम मुंढे की ईमानदारी की कायल हुईं देवोलीना, बोलीं- ईमानदारी की कीमत…

अमीषा और अश्मित का पुराना विवाद

अश्मित और अमीषा पटेल के रिश्ते को लेकर पिछले कई सालों से चर्चा होती रही है। साल 2000 में परिवार के बीच चल रहे विवाद के दौरान दोनों भाई-बहनों के बीच मतभेद भी पब्लिकली सामने आए थे। अमीषा ने 2004 में अपने पिता अमित पटेल पर उनकी आर्थिक मामलों को ठीक से संभालने का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा था।

फर्क नहीं पड़ता दुनिया क्या कहती है

अब एक बार फिर जब अश्मित से अमीषा से जुड़े सवाल किए। हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में अश्मित ने बताया कि हर रिश्ते में उतार चढ़ाव आते हैं। चीजें अच्छी हैं, हम परिवार हैं। वो कहते हैं ना खून का रंग ज्यादा गाढ़ा होता है। आप इसमें कुछ नहीं कर सकते क्योंकि हमारा खून एक ही है। रक्षा बंधन का रिश्ता हमेशा रहता है। मैं अपनी आखिरी सांस तक उसकी रक्षा करूंगा। ये बात अमीषा भी जानती है, ये जरूरी है। मुझे नहीं फर्क पड़ता कि दुनिया क्या कहती है।

गदर की कामयाबी पर बयान

इस बारे में और ज्यादा बात ना करते हुए अश्मित ने कहा, “मैं नहीं चाहता कि मेरे परिवार या रिश्तों को बेवजह सुर्खियों में लाया जाए, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि इसकी कोई जरूरत है। अपने करीबी लोगों के साथ मेरे रिश्ते बेहद निजी हैं और मैं उन्हें सार्वजनिक तौर पर दिखाना पसंद नहीं करता।”

यह भी पढ़ें- कभी सर्कस वालों ने ऑफर किए थे 5 लाख, अब KBC 18 में 3 लाख रुपये के सवाल से चर्चा में आए दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर

इसके अलावा अश्मित से गदर 2 की कामयाबी पर भी सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “फिल्म ने जिस तरह का कारोबार किया, वह वाकई अविश्वसनीय था। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखकर मैं, मेरे माता-पिता बेहद खुश थे।”

अश्मित और अमीषा के बीच बाद में मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं, हालांकि रक्षाबंधन के आसपास दोनों के बीच सुलह की भी खबर आई। इसके बाद 2017 में एक बार फिर दोनों के रिश्ते में खटास की रिपोर्ट्स सामने आईं। अश्मित कई मौकों पर अपने और बहन अमीषा के रिश्ते को लेकर उठी अटकलों पर बात कर चुके हैं। उन्होंने हमेशा यही जताया है कि अपनी बहन के लिए उनके जज़्बात में कोई बदलाव नहीं आया है।