भारतीय संगीत जगत को 12 अप्रैल (रविवार) को बड़ा झटका लगा, जब मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चेस्ट इंफेक्शन के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे किया जाएगा।

शानदार करियर और करोड़ों की संपत्ति

दशकों तक अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले ने हिंदी समेत करीब 20 भाषाओं में हजारों गाने गाए। एनडीटीवी की रिपोर्ट्स के मुताबितके मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। उनका म्यूजिक करियर, लाइव कॉन्सर्ट्स, इंटरनेशनल टूर और गानों से मिलने वाली रॉयल्टी उनकी कमाई का बड़ा जरिया थी।

अपने नाम के रेस्टोरेंट चलाती थीं आशा भोसले

सिंगिंग के अलावा उन्होंने बिजनेस में भी सफलता हासिल की। उनकी रेस्टोरेंट चेन Asha’s देश-विदेश में काफी लोकप्रिय है। मुंबई और पुणे में उनकी लग्जरी प्रॉपर्टीज और कई महंगी कारें भी उनके शाही जीवन का हिस्सा थीं।

उतार-चढ़ाव से भरा निजी जीवन

आशा भोसले की निजी जिंदगी भी काफी चर्चाओं में रही। उन्होंने पहली शादी गणपत राव से की, जिससे उन्हें तीन बच्चे—वर्षा, हेमंत और आनंद हुए। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। इसके बाद उन्होंने 1980 में दिग्गज संगीतकार आर डी बर्मन से शादी की, लेकिन इस शादी से उन्हें कोई संतान नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: दीनानाथ मंगेशकर से लेकर लता मंगेशकर और ज़नाई भोसले तक, सुरों से सजा था आशा भोसले का परिवार

दो बच्चे नहीं रहे और एक बेटा है बिजनेसमैन

गायिका के जीवन में कई दुखद पल भी आए। उनकी बेटी वर्षा भोसले ने 2012 में आत्महत्या कर ली थी, जबकि बेटे हेमंत भोसले का 2015 में कैंसर से निधन हो गया। उनके इकलौते जीवित बेटे आनंद भोसले एक सफल बिजनेसमैन हैं और अब वही उनकी संपत्ति के प्रमुख वारिस माने जा रहे हैं।

बेटे के साथ मिलकर लेती थीं बड़े फैसले

साल 2025 में आशा भोसले और उनके बेटे आनंद भोसले ने पुणे में अपना लग्जरी अपार्टमेंट बेचा था। मैजिक ब्रिक्स के मुताबिक उनका वो घर करीब 3,401 वर्ग फुट का था, जिसे उन्होंने लगभग 6.15 करोड़ रुपये में बेचा। उन्होंने यह अपार्टमेंट साल 2013 में 4.33 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पता चलता है कि वो संपत्ति से जुड़े फैसले अपने बेटे के साथ मिलकर लेती थीं।

यह भी पढ़ें: ‘वे स्वीकार नहीं कर पाए कि उनकी बहू मशहूर गायिका है’, जब पहली शादी में आशा भोसले को ससुराल में झेलना पड़ा था टॉर्चर

सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ

गायिकी के अलावा आशा भोसले ने एक्टिंग में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने 2013 में मराठी फिल्म ‘माई’ में अभिनय किया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। आशा भोसले का संगीत के प्रति प्रेम इतना गहरा था कि वो अपने आखिरी सांस भी गाते हुए ही लेना चाहती थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…