Asha Bhosle News: अपनी अनूठी आवाज से हिंदी पार्श्व गायन में अलग मुकाम हासिल करने वालीं दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। आशा भोसले को शनिवार शाम को सीने में संक्रमण और कमजोरी के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। सुबह 11 बजे से उनका पार्थिव शरीर लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में अंतिम श्रद्धांजलि के लिए रखा गया। उनका अंतिम संस्कार शाम करीब 5:15 बजे शिवाजी पार्क में किया गया।
आशा भोसले का विवाह 16 वर्ष की आयु में 1949 में गणपतराव भोसले से हुआ था और बाद में उन्होंने अपने सहयोगी एवं संगीतकार आर डी बर्मन से विवाह किया। उनके परिवार में बेटे आनंद और पोते-पोतियां हैं।
यह भी पढ़ें: ‘वे स्वीकार नहीं कर पाए कि उनकी बहू मशहूर गायिका है’, जब पहली शादी में आशा भोसले को ससुराल में झेलना पड़ा था टॉर्चर
आठ सितंबर, 1935 को महाराष्ट्र के सांगली में जन्मीं आशा भोसले को अपनी बहन की तरह ही उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर ने संगीत की शिक्षा दी थी। कई पुरस्कारों से सम्मानित आशा भोसले एक सफल उद्यमी भी थीं। उन्होंने दुबई और ब्रिटेन में ‘आशा’ नाम से लोकप्रिय रेस्तरां चलाया। उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण, राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई अन्य संगीत सम्मानों से नवाजा गया।
आशा भोसले के लोकप्रिय गीतों में ‘अभी न जाओ छोड़ कर’, ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दिल चीज क्या है’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दुनिया में लोगों को’ और ‘जरा सा झूम लूं मैं’ जैसे गाने शामिल हैं। उन्होंने पद्मिनी एवं वैजयंतीमाला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों से लेकर मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान, काजोल और उर्मिला मातोंडकर सहित कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी।
आशा भोसले ने अपने सात दशकों से अधिक लंबे करियर में 12,000 से ज्यादा गीत रिकॉर्ड किए। उन्होंने कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
Asha Bhosle Funeral LIVE Updates: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले
आशा भोसले को राजकीय सम्मान सहित अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में उनके प्रियजनों की उपस्थिति में संपन्न हुए।
Asha Bhosle Funeral LIVE Updates: सुरेश वाडकर, अनुप जलोटा, शान ने आशा को दी संगीतमय विदाई
आशा भोसले को भावभीनी विदाई देते हुए पूरी तरह से भावुक हो गईं। सुरेश वाडकर ने "जिंदगी एक सफर है सुहाना" की अंतिम साइट पर गाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं अनुप जलोटा और शान भी उनके साथ शामिल हुए। अनुप जलोटा ने "उड़ जाएगा हंस अकेला" और शान ने "प्यार के मोड़ पर छोड़ोगे जो बाहें मेरी" गाकर देशभक्ति को संगीत भरी अंतिम विदाई दी।
Asha Bhosle Funeral LIVE Updates: आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचीं हेलेन
अभिनेत्री हेलेन दिग्गज गायिका आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचीं और पर्दे पर उनके अभिनय को परिभाषित करने वाली उनकी सुरीली आवाज के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आशा भोसले की वजह से ही वह आज इस मुकाम पर हैं और उन्होंने कहा कि दिग्गज गायिका सचमुच उनकी आवाज थीं। एक भावुक श्रद्धांजलि में उन्होंने भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और अटूट संबंध को उजागर किया।
Asha Bhosle Funeral LIVE Updates: आशा भोसले को अंतिम विदाई देने मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
मुंबई में दिग्गज गायिका आशा भोसले की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों फैंस सड़कों पर उतर आए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
उनका पार्थिव शरीर एक सफेद वाहन में ले जाया गया, जिसे उनके पसंदीदा सफेद और पीले फूलों से सजाया गया था। वाहन में उनकी एक तस्वीर भी रखी गई थी, जिसमें वह पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नथ पहने नजर आ रही थीं।
यह अंतिम यात्रा उनके लोअर परेल स्थित घर से शुरू होकर शिवाजी पार्क तक पहुंची, जहां शाम 4 बजे उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई थी।
Asha Bhosle Funeral LIVE Updates: आशा भोसले का सपना पूरा करेगी महाराष्ट्र सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा भोसले एक म्यूजिक इंस्टीट्यूट बनाना चाहती थीं, और अब राज्य सरकार इस योजना को आगे बढ़ाएगी। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि भारतीय संगीत में उनके योगदान से आने वाली पीढ़ियां भी प्रेरित होती रहें।
यह घोषणा उस समय की गई जब राज्य कैबिनेट ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी और उनके सम्मान में शोक प्रस्ताव भी पास किया।
Asha Bhosle Funeral Live Updates: आशा भोसले की पोती का ढांढस बांधते नजर आए रणवीर सिंह
दिग्गज गायिका आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई स्थित उनके आवास पर पहुंचे अभिनेता रणवीर सिंह को आशा भोसले की पोती ज़नाई भोसले को सांत्वना देते हुए देखा गया।
Asha Bhosle Funeral Live Updates: अमिताभ बच्चन ने भारी मन से दी श्रद्धांजलि
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि वह बहुत दुखी हैं और उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के जाने से एक पूरा दौर खत्म हो गया है। वह एक शानदार और अद्भुत कलाकार थीं, जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता।
उन्होंने आगे कहा कि आशा भोसले हर गाने में जान डाल देती थीं और अब भले ही वह हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनके गाने हमेशा जिंदा रहेंगे। उनका शरीर भले चला गया हो, लेकिन उनकी आवाज़ और उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी।
आशा भोसले का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में होने वाला है। अब उनके अंंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को वहां ले जाया जा रहा है।
http://x.com/ANI/status/2043628399558799861
Asha Bhosle Funeral Live Updates: मोहम्मद सिराज ने आशा भोंसले को श्रद्धांजलि दी
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को आशा भोसले के अंतिम संस्कार में भावुक होते देखा गया। वह रोते नजर आए और उन्होंने आशा भोसले की पोती ज़नाई भोसले को गले लगाकर ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि साल 2025 की शुरुआत में मोहम्मद सिराज और ज़नाई भोसले के बीच डेटिंग की अफवाहें भी उड़ी थीं, जब दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल हुई थीं। हालांकि बाद में दोनों ने इन खबरों को खारिज कर दिया।
Asha Bhosle Funeral Live Updates: अमूल इंडिया ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
अमूल इंडिया ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर एक भावुक विज्ञापन बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस विज्ञापन में उनके संगीत में दिए गए बड़े योगदान को खास अंदाज में दिखाया गया है। इसमें “सबका दिल चुरा लिया आपने” लाइन लिखी गई है, जो उनके मशहूर गाने “चुरा लिया है तुमने जो दिल को” से जुड़ी हुई है।
Asha Bhosle Funeral Live Updates: सदगुरु ने दी श्रद्धांजलि
सदगुरु ने एक्स पर आशा भोसले के निधन पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "92 वर्ष, अनगिनत मधुर गीत, और एक ऐसी आवाज जिसने लाखों दिलों को छू लिया। आशा भोसले ने दुनिया को जो दिया, उसकी खुशबू हमेशा जिंदा रहेगी।"
करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं आशा भोसले, जानिए कौन हो सकता है उनकी दौलत का वारिस
Asha Bhosle Death News Updates: हेलन ने गायिका आशा भोसले को दी अंतिम विदाई
हेलन ने सोमवार को मुंबई स्थित आशा भोसले के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान फिल्म जगत के कई सितारे भी वहां पहुंचे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा की आइकॉनिक आवाज को सम्मान देते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।
Asha Bhosle Death News Updates: जावेद अख्तर ने किया पोस्ट
जावेद अख्तर ने एक्स हैंडल पर लिखा, "आशा जी अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन अपने पीछे वो संगीत का एक विशाल खजाना छोड़ गई हैं। जब तक प्यार, रोमांस और जिंदगी के प्रति जुनून रहेगा, उनके गाने हमें हमेशा जिंदा महसूस कराते रहेंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार दुनिया की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड की गई आवाज आशा जी की थी, जो हमेशा-हमेशा के लिए जिंदा रहेगी।”
Asha Bhosle Death News Updates: उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी: राम नाथ कोविंद
भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उनकी सुरीली आवाज और भारतीय संगीत में उनके सदाबहार योगदान ने हमारी सांस्कृतिक विरासत पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके परिवार, प्रियजनों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”
Asha Bhosle Death News Updates: पंजाब विधानसभा में दी गई आशा भोसले को श्रद्धांजलि
पीटीआई के अनुसार, पंजाब विधानसभा ने एक विशेष सत्र के दौरान आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी गई।
Asha Bhosle Death News Updates: शत्रुघ्न सिन्हा ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स हैंडल पर लिखा, “बहुत दुख हुआ, एक ऐसा दौर खत्म हो गया जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। एक महान हस्ती, बेमिसाल और अनुभवी गायिका आशा भोसले हमें छोड़कर चली गईं। इस भारी नुकसान के लिए कोई भी शब्द काफी नहीं लगते। वह हर धुन, हर बोल और हर उस दिल की धड़कन में हमेशा जिंदा रहेंगी जो आज भी उनके गाने गुनगुनाता है। सच कहूं तो संगीत का दूसरा नाम ही आशा भोसले है। उस आवाज को शांति मिले, जो हमेशा गूंजती रहेगी। परिवार, शुभचिंतकों और दुनिया भर में मौजूद उनके प्रशंसकों के लिए प्रार्थनाएं और संवेदनाएं।”
Asha Bhosle Death News Updates: 'आशा ताई' को अंतिम विदाई देने पहुंचे जावेद अली
पार्श्व गायक जावेद अली दिग्गज गायिका आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
Asha Bhosle Death News Updates: अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर व्यक्त किया शोक
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर दुख व्यक्त किया और इसे भारतीय संगीत के एक पूरे युग का अंत बताया। अपनी श्रद्धांजलि में उन्होंने आशा जी को असाधारण और अद्भुत हस्ती बताया, जिनकी बहुमुखी प्रतिभा ने पीढ़ियों तक अनगिनत गीतों में जान डाल दी। बच्चन ने कहा कि भले ही अब वे शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज और संगीत की विरासत अमर रहेगी।
वे अपने पीछे अमर संगीत का एक पूरा विश्वकोश छोड़ गई हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "दुख और शोक, एक पूरा युग का अंत। एक अविश्वसनीय, एक असाधारण, अद्भुत, बेमिसाल हस्ती कल हमसे बिछड़ गईं। मशहूर और दिग्गज आशा भोसले जी हमें छोड़कर चली गईं। उन्होंने जिस भी गीत को अपनी आवाज दी, उसमें अपनी बहुमुखी प्रतिभा से जान डाल दी। उनका शरीर हमें छोड़कर चला गया, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी आवाज, उनकी आत्मा, हमेशा अमर रहेगी।"
Asha Bhosle Death News Updates: अनुराधा पौडवाल ने दी श्रद्धांजलि
मशहूर पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल दिग्गज गायिका आशा भोसले के मुंबई स्थित आवास पर पहुंचीं। उन्होंने आशा भोसले को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
Asha Bhosle Death News Updates: राकेश रोशन ने आशा भोसले को दी अंतिम विदाई
दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता राकेश रोशन ने मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।
Asha Bhosle Death News Updates: आशा भोसले की अंतिम यात्रा के लिए सजाया गया शव वाहन
दिग्गज गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार 4 बजे किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा के लिए शव वाहन को सजाया गया।
Asha Bhosle Death News Updates: पिता के साथ आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश अपने पिता नितिन मुकेश के साथ आशा भोसले के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान दोनों गायिका के परिवार वालों से भी मिलते हुए नजर आए।
Asha Bhosle Death News Updates: आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचे उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे भी आशा भोसले के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Asha Bhosle Death News Updates: देवेंद्र फडणवीस ने किए आशा भोसले के अंतिम दर्शन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर आशा भोसले को अंतिम विदाई दी।
दीनानाथ मंगेशकर से लेकर लता मंगेशकर और जनाई भोसले तक, सुरों से सजा था आशा भोसले का परिवार
Asha Bhosle Death News Updates: राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने सोमवार को मुंबई स्थित आशा भोसले के आवास पर जाकर उन्हें अंतिम सम्मान दिया और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की।
Asha Bhosle Death News Updates: भावुक नजर आईं पोती जनाई भोसले
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले दादी को श्रद्धांजलि देते हुए इमोशनल नजर आईं।
दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Asha Bhosle Death News Updates: आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख भी 'आशा ताई' को श्रद्धांजलि देने और उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
