Asha Bhosle Death: दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले ने अंतिम सांस ली। इस बात की पुष्टि गायिका के बेटे आनंद भोसले ने खुद की है। अस्पताल के बाहर आकर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मेरी माताजी आशा भोसले का निधन आज हो चुका है। कल सुबह 11 बजे उनके घर पर अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं। अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
बता दें कि दिग्गज गायिका को शनिवार को अत्यधिक थकान और चेस्ट में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री के लोगों और फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: आशा भोसले ने 10 साल की उम्र गाया था पहला गाना, रिकॉर्ड कर चुकी थीं 12 हजार से ज्यादा सॉन्ग्स
आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में गाना शुरू किया और 1943 की मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ के गीत ‘चला चला नव बाला’ से अपने करियर की शुरुआत की। पांच साल बाद उन्होंने फिल्म ‘चुनरिया’ (1948) के गीत ‘सावन आया’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। उन्हें असली पहचान फिल्म ‘नया दौर’ (1957) के गीतों ‘मांग के साथ तुम्हारा’ और ‘उड़ें जब जब जुल्फें तेरी’ से मिली।
इस फिल्म में उन्होंने मुख्य अभिनेत्री वैजयंतीमाला के लिए सभी गीतों को अपनी आवाज दी थी। जहां 1950 के दशक में उनकी बहन लता मंगेशकर, शमशाद बेगम और गीता दत्त जैसी दिग्गज गायिकाओं का दबदबा था, वहीं भोसले ने उस दौर की किसी भी अन्य महिला गायिका की तुलना में सबसे ज्यादा गीत रिकॉर्ड किए।
यह भी पढ़ें:
