जब हिमेश रेशमिया ने कह दी थी ऐसी बात कि आशा भोंसले ने दे दी थी थप्पड़ मारने की धमकी
हिमेश यूं तो विवादों से दूर ही रहते थे लेकिन वे कई बार अपनी बयानबाजी से सुर्खियां बटोरने में सफल रहे थे। साल 2007 में उन्होंने कुछ महान संगीतकारों पर विवादित टिप्पणी की थी। दरअसल, उस दौर में हिमेश पर नाक से गाने का आरोप लगता रहता था।

हिमेश रेशमिया आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी की है। सोनिया और हिमेश लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हिमेश एक दौर में अपनी एल्बम्स और बॉलीवुड गीतों से काफी चर्चा में रहते थे। वे एक दौर में एक्टर इमरान हाशमी की आवाज़ के तौर पर भी पहचाने जाने लगे थे, हालांकि बॉलीवुड म्यूज़िक इंडस्ट्री में शुरूआती सफलता के बाद हिमेश एक्टिंग की तरफ मुड़ गए और यहीं से ही उनके करियर का पतन होना शुरू हो गया था।
हिमेश यूं तो विवादों से दूर ही रहते थे लेकिन वे कई बार अपनी बयानबाजी से सुर्खियां बटोरने में सफल रहे थे। साल 2007 में उन्होंने कुछ महान संगीतकारों पर विवादित टिप्पणी की थी। दरअसल, उस दौर में हिमेश पर नाक से गाने का आरोप लगता रहता था। एक इवेंट के दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे इससे संबंधित सवाल पूछा था तो उन्होंने काउंटर सवाल करते हुए पूछा था कि आपने कभी नुसरत फतेह अली खान, मुकेश और आर डी बर्मन जैसे लोगों पर तो नाक से गाने का आरोप नहीं लगाया? हिमेश ने कहा था कि ‘हाई पिच गाने को गाने पर नेज़ल वॉयस का टच आ जाता है और ऐसा फेमस कंपोजर सिंगर आर डी बर्मन के साथ भी होता था।’
हिमेश के इस बयान पर मशहूर गायिका और आर डी बर्मन की पत्नी आशा भोंसले बेहद नाराज़ हुई थी। उन्होंने हिमेश को थप्पड़ रसीद करने तक की धमकी तक दे डाली थी। आशा भोंसले की इस नाराजगी के बाद हिमेश को अपनी गलती का एहसास हुआ था और उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए माफी मांग ली थी। हिमेश की इस गलती को भुलाते हुए आशा भोंसले ने भी उन्हें माफ कर दिया था। इस घटना के कुछ समय बाद वे हिमेश रेशमिया के साथ एक म्यूजिक शो में बतौर जज भी नज़र आईं थी।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।