रामानंद सागर के फेमस टीवी शो ‘रामायण’ में भगवान राम का आइकॉनिक किरदार निभा कर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल ने अब ‘रामायण’ फिल्म की तारीफ की है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म में भगवान ‘राम’ का किरदार निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर का समर्थन भी किया है। अरुण गोविल का कहना है कि सिर्फ एक अच्छा एक्टर और अच्छा इंसान ही स्क्रीन पर भगवान का किरदार भरोसेमंद तरीके से निभा सकता है।

बता दें कि नितेश तिवारी ‘रामायण’ को डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म दो पार्ट में आएगी और इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के आसपास रिलीज होगा। ‘रामायण’ में जहां रणबीर भगवान ‘राम’ का किरदार निभा रहे हैं, तो अरुण गोविल ‘राजा दशरथ’ के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं, यश ‘रावण’ के रोल में, साई पल्लवी माता ‘सीता’ के रोल में, सनी देओल ‘हनुमान’ और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ के रोल में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: एक्शन, थ्रिल और रोमांस से भरपूर होगा फरवरी का पहला हफ्ता, ‘द राजा साब’ से ‘कोहरा 2’ तक इस वीक रिलीज होंगी ये सीरीज और मूवी

अरुण गोविल ने किया रणबीर को सपोर्ट

अब इस फिल्म के बारे में पीटीआई से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा, “नितेश तिवारी की ‘रामायण’ बहुत अच्छी है। इसे नितेश तिवारी, एक्टर्स और पूरी टीम ने बहुत मेहनत से बनाया है। लीड एक्टर रणबीर कपूर भगवान ‘राम’ के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं। वह एक अच्छे एक्टर और अच्छे इंसान हैं।”

इसके आगे उन्होंने कहा, “भगवान का रोल निभाने के लिए, आपके पास एक अच्छी, पवित्र आत्मा होनी चाहिए और आपको एक अच्छा इंसान भी होना चाहिए।” वहीं, अपनी और रणबीर की तुलना होने पर दिग्गज अभिनेता ने कहा, “जब कोई स्टैंडर्ड सेट हो जाता है, तो तुलना हमेशा होती है और किसी को भी बुरा नहीं लगना चाहिए कि मेरी तुलना की जा रही है। मेरा मानना ​​है कि भगवान का किरदार निभाने के लिए, आपको वैसा दिखना चाहिए। लुक बहुत जरूरी है। जब लोग आपको देखें, तो उन्हें आप में भगवान दिखें और वे सोचें कि भगवान ऐसे हो सकते हैं।”

यह भी पढ़ें: The 50 Review: बेहद अलग है नए रियलिटी शो ‘द 50’ का फॉर्मेट, यहां पढ़ें शो से जुड़ी हर डिटेल