टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपनी जिंदगी के बारे में हमेशा ही खुलकर बात की है। उन्होंने अपने करियर में कई लोकप्रिय शोज जैसे ‘थोड़ा है थोड़े की जरूरत है’, ‘परिचय’ और ‘वारिस’ में काम करके दर्शकों का दिल जीता, लेकिन असली लड़ाई उन्होंने निजी जीवन में लड़ी।

हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में आरती ने अपने बचपन और परिवार और मां बनने के फैसले को लेकर खुलकर बात की। मां बनने के विषय पर आरती ने खुलकर कहा कि समाज अक्सर महिलाओं पर दबाव डालता है, लेकिन वह इस सोच से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि आत्मनिर्भर होना सबसे जरूरी है और किसी को भी अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने चाहिए।

अपने पति दीपक चौहान के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने शुरू से ही उनके साथ ईमानदारी रखी। जब आरती ने अपनी उम्र और मां बनने को लेकर अनिश्चितता जताई, तो उनके पति ने बिना हिचक कहा कि वे बच्चा गोद ले सकते हैं। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनका खुद का बच्चा हो जाए, तब भी वे एक बच्चे को गोद लेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘उनकी वजह से मैं इंडस्ट्री में हूं’, मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह को बताया अपना लकी चार्म

मां बनने के फैसले पर ये है आरती की राय

आरती ने बताया कि लोग अक्सर उन्हें उनकी उम्र और बायोलॉजिकल क्लॉक की याद दिलाते हैं। आरती ने कहा, “जब मैं पहली बार अपने पति से मिली, तो मैंने उनसे पूरी ईमानदारी से बात की। मैंने उन्हें बताया कि मैं 38 साल की हूं, शायद 39 साल की उम्र तक शादी कर लूंगी और मुझे पक्का नहीं पता कि मैं बच्चा पैदा कर पाऊंगी या नहीं। उन्होंने बस मेरी तरफ देखा और कहा कि दुनिया में इतने सारे बच्चे हैं जिन्हें घर की जरूरत है, हम गोद ले सकते हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि अगर हमारा अपना बच्चा भी हो जाए, तो भी हम एक बच्चा गोद लेंगे।”

यह भी पढ़ें: ‘सब आ गए थे हमें खाने’, समय रैना ने सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना पर साधा निशाना, बोले- हम कश्मीरी क्रॉस फायर में ही मारे जाते हैं

आरती का मानना है कि किसी बच्चे को घर देना भी उतना ही खूबसूरत एहसास है जितना खुद मां बनना। वह कहती हैं कि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।