नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादों में हैं। कन्नड़ फिल्म KD: The Devil के इस गाने के रिलीज होते ही इसकी आलोचना शुरू हो गई है। गाने के बोल और नोरा के डांस पर लोगों ने आपत्ति जताई है और डांस का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सिंगर अरमान मलिक ने भी नोरा फतेही और संजय दत्त के नए गाने की कड़ी आलोचना की है। अरमान मलिक ने इस गाने को ‘कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का नया लो लेवल’ बताया है। उन्होंने कहा कि जब यह गाना उनके सामने आया, तो उन्हें यकीन करने के लिए दोबारा सुनना पड़ा कि उन्होंने सही सुना है।

ARMAAN MALIK

गाने को रकीब आलम ने लिखा है और संगीत दिया है अर्जुन जान्या ने, ये गाना मंगली ने गाया है। ये गाना अपने डबल मीनिंग और आपत्तिजनक बोल की वजह से लोगों की आलोचना झेल रहा है। गाने में अश्लील तरीके से महिला की तुलना शराब की बोतल से की गई है।

‘बहन से बात नहीं करनी’: सेलिना जेटली के भाई ने ठुकराई मदद, बोले- कानूनी फैसले मेरी पत्नी लेंगी

वीडियो में नोरा फतेही बार सेटअप में डांस करती नजर आती हैं। रिलीज के कुछ ही दिनों में इस गाने को यूट्यूब पर करीब 50 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं, लेकिन साथ ही यह भारी विरोध का सामना भी कर रहा है।

कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने सेंसर बोर्ड (CBFC) से मांग की है कि ऐसे गानों को भी रिलीज से पहले सर्टिफाई किया जाए। वहीं कुछ फैंस ने संजय दत्त की मौजूदगी पर भी निराशा जताई है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की सदस्य प्रियंका कानूनगो ने भी गाने के बोल पर आपत्ति जताई है, और गाने के खिलाफ नोटिस भेजा है।

वहीं गीतकार रकीब आलम ने एनडीटीवी से बात करते हुए गाने के बोल से अपना पल्ला झाड़ लिया है, उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ कन्नड़ गाने का वर्ड टू वर्ड ट्रांसलेशन किया है।

इसी बहस के बीच सिंगर श्रेया घोषाल का हाल में दिया वो बयान भी फिर चर्चा में है, जिसमें राज शमानी से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह अब ऐसे गाने नहीं गाएंगी जो महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करते हों।

वहीं दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी ‘आइटम सॉन्ग’ पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ऐसे गानों में महिला को केवल एक वस्तु की तरह दिखाया जाता है, जो उन्हें असहज करता है।

KD: The Devil का निर्देशन निर्देशक प्रेम ने किया है। यह 1970 के दशक की अंडरवर्ल्ड कहानी पर आधारित एक एक्शन ड्रामा है। इसमें ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और रीशमा ननैय्या जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

‘आप प्रोड्यूसर हैं, भगवान नहीं’, फलक नाज़ का खुलासा: रोल देने से पहले मांगी गई कुंडली