‘धुरंधर’ फिल्म के हर किरदार की तरह अर्जुन रामपाल भी मेजर इकबाल के किरदार को लेकर काफी चर्चा में हैं। खुद को मिल रहे प्यार और सम्मान को लेकर अर्जुन ने कुछ खास यादें और बॉलीवुड के सफर की झलकियां शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर नोट लिखा है। साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह को ‘बब्बर शेर’ बताया है।

इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की तस्वीरों के साथ हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के सेट की कई फोटो शेयर कीं। यह पोस्ट एक खास वजह से सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रही है, इसमें हमजा और मेजर इकबाल को साथ देखा जा सकता है।

उन्होंने पोस्ट में अपने ‘धुरंधर’ परिवार का जिक्र किया और जसकिरत सिंह रांगी और हमजा अली मजारी के किरदारों के लिए अपने सह-कलाकार रणवीर सिंह को ‘बब्बर शेर’ भी कहा।

एक तस्वीर में अर्जुन का किरदार मेजर इकबाल, रणवीर सिंह के किरदार हमजा से हाथ मिलाते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में, दोनों बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। अर्जुन ने ‘धुरंधर 2’ के सेट से कई अन्य तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बचपन में काउबॉय का खेल खेलने से लेकर, अपनी पहली फिल्म मोक्ष पाने तक, और अब धुरंधर तक, मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं कि इस सफर में मेरे साथ हर कोई रहा।”

यह भी पढ़ें: प्रियदर्शन ने की ‘धुरंधर 2’ को बताया ऐतिहासिक फिल्म, बोले- ‘शोले’ के मेकर्स की तरह याद किए जाएंगे आदित्य धर

उन्होंने आगे लिखा, “मेरे प्यारे फैन परिवार का इस सफर में हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद। साथ ही इस शानदार धुरंधर परिवार- आदित्य धर, विकास नौलखा, ओजस गौतम का खास शुक्रिया, जिन्होंने मेरे लिए मजबूत सहारा बनकर साथ दिया।”

रणवीर सिंह के लिए ये शब्द

इसी पोस्ट में उन्होंने रणवीर के लिए एक नया नाम भी दिया। उन्होंने लिखा, “और हां, मेरे ‘बब्बर शेर’ रणवीर सिंह।” इसके साथ ही उन्होंने ज्योति देशपांडे, श्वेता, मुकेश छाबड़ा, आर.माधवन, राकेश बेदी और, संजय दत्त समेत कई लोगों को टैग करते हुए धन्यवाद कहा है।

यह भी पढ़ें: ‘पूरे सिस्टम के प्रति सतर्क रहें’, विवेक अग्निहोत्री ने ‘धुरंधर 2’ डायरेक्टर आदित्य धर को दिया सुझाव, बोले- आप होशियार हैं…

उन्होंने लिखा,”ये लिस्ट अभी और लंबी होने वाली है। मैं खुशी से भर गया हूं। धैर्य, समर्पण और जुनून इन तीन चीजों को कभी मत छोड़ना, फिर देखना आपके सारे सपने सच होंगे। शाश्वत सचदेवजिन्होंने अपने जादुई संगीत से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया… आपका म्यूजिक वाकई कमाल का है। शानदार एक्शन टीम @dokkaebi530 और @msjoeykim का भी दिल से धन्यवाद।”

अर्जुन का फिल्मी करियर

अर्जुन ‘मोक्ष’, ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’, ‘दीवानापन’, ‘आंखें’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि लोगों को ‘ओम शांति ओम’, ‘रॉक ऑन’, ‘हाउसफुल’, ‘राजनीति’, ‘रा.वन’, ‘सत्याग्रह’, ‘भगवंत केस’री (2023) और ‘धुरंधर’ में उनका किरदार काफी पसंद आया। इस वक्त ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में छाए हुए हैं।