Arjun Rampal Birthday: अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) 26 नवंबर को अपना 50 जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी अर्जुन रामपाल फिटनेस के मामले में कई युवा एक्टर्स को टक्कर देते हैं। अर्जुन के फिल्मी करियर से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है। उनकी पहली पत्नी से तलाक के वक्त उन्हें और ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) की पूर्व पत्नी सुजैन खान (Sussanne Khan) को लेकर कई अफवाहें उड़ी, हालांकि एक्टर ने उनका खंडन किया।
सुजैन खान संग रिश्ते पर उठे थे सवाल
अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी। लेकिन 2011 से ही दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें बी-टाउन में फैलने लगी। कई सालों तक इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया न देने के बाद दोनों ने साल 2018 में एक दूसरे से अलग होने का ऐलान किया। इसी बीच अर्जुन रामपाल का नाम ऋतिक (Hritik Roshan) की पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ जोड़ा जाने लगा छा। क्योंकि लंबे समय तक शादी में रहने के बाद सुजैन-ऋतिक का रिश्ता भी टूट रहा था। साल 2013 में सुजैन ने ऋतिक से तलाक ले लिया था। जिसके बाद खबर थी कि अब वो और अर्जुन रामपाल शादी करने वाले थे।
क्योंकि अर्जुन और सुजैन काफी अच्छे दोस्त थे तो दोनों के रिश्ते को लेकर अटकले लगाई जाने लगी। इसी बीच अर्जुन रामपाल ने ट्वीट करते हुए इस खबर को गलत करार दिया। हालांकि सुजैन इसपर कुछ नहीं बोली थीं लेकिन उनकी मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनकी बेटी दूसरी शादी नहीं कर रही हैं।
14 साल छोटी लड़की संग रिश्ते में हैं अर्जुन रामपाल
पत्नी से अलग होने के किछ साल बाद अर्जुन ने खुद से 14 साल छोटी लड़की को डेट किया। अर्जुन राम पाल अफ्रीकन मॉडल-एक्ट्रस गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं और बिना शादी के दोनों का एक बेटा भी है। साल 2019 में गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया। दोनों बिना शादी के एक साथ रह रहे हैं।
बता दें कि अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की पहली पत्नी से दो बेटिया हैं। जिनका नाम माहिका और मायरा है, वो दोनों अपनी मां के साथ रहती हैं और अर्जुन रामपाल के अपनी पूर्व पत्नी और बेटियों के साथ रिश्ता अच्छा है। वहीं सुजैन के भी ऋतिक रोशन के साथ दो बच्चे हैं। फिलहाल सुजैन खान, अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। जो बिग बॉस फेम अली गोनी के भाई हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। ऋतिक रोशन भी सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। सुजैन और उनके बॉयफ्रेंड भी ऋतिक (Hritik Roshan) और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ हैंगआउट करते नजर आते है।