‘मैं शादी का फैसला लूंगा तो…’, मलाइका से शादी का घरवालों के प्रेशर पर बोले Arjun Kapoor
Maliaka Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका काफी लंबे समय तक अपने रिश्ते को छिपाते रहे। पिछले साल ही दोनों ने एक-दूसरे के जन्मदिन पर अपने प्यार का इजहार किया था।

Arjun Kapoor And Malika Arora: बॉलीवुड में एक जोड़ी के रिलेशनशिप की काफी चर्चा होती है। मलाइका अरोड़ा (Malaika) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)। दोनों के साथ में दिखने पर मीडिया में काफी सुर्खियां बनने लगती हैं और बात शादी तक पहुंच जाती है। अब शादी की बात को लेकर फैमिली के प्रेशर को लेकर खुलकर बात की है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मलाइका के साथ शादी के लिए परिवार के प्रेशर का जिक्र किया है।
अर्जुन कपूर से सवाल पूछा गया, क्या आपकी पंजाबी फैमिली आप पर शादी का प्रेशर बना रही है। इस सवाल के जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा- दरअसल बात यह है कि मेरे परिवार के बहुत से सदस्यों को पता है कि मैं सुनता सबकी हूं लेकिन करता अपनी हूं। वे मुझपर प्रेशर बनाते थे लेकिन एक समय बाद कहना बंद कर दिया। मैंने अपनी चीजों से कभी भी परिवार को निराश नहीं किया। उनको विश्वास है कि मैं जो भी फैसला लेता हूं, वह प्रैक्टिकल तौर पर लेता हूं।”
अर्जुन कपूर इसी कड़ी में आगे कहा कि वह जब भी कभी अपना घर बसाएंगे इस बात को छिपाएंगे नहीं। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर के परिवार में उनके कजिन सोनम कपूर, मोहित मारवाह पहले ही शादी कर चुके हैं। अर्जुन कपूर अपने तीन बहनों में सबसे बड़े हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका काफी लंबे समय तक अपने रिश्ते को छिपाते रहे। हालांकि इसको लेकर मीडिया में खबरें आती रहती थीं। पिछले साल ही दोनों ने एक-दूसरे के जन्मदिन पर अपने प्यार का इजहार किया था जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया था। तब अर्जुन के लिए अपने प्यार को बयां करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा था, ‘हैपी बर्थडे मेरे क्रेज़ी, फनी और अमेजिंग अर्जुन कपूर। प्यार और खुशी हमेशा।’
वहीं हाल ही अर्जुन नए साल के मौके पर मलाइका अरोड़ा के परिवार के साथ वे गोवा में थे। मलाइका ने नए साल पर अर्जुन के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो भी शेयर भी की थी। अर्जुन जल्द ही रकुल प्रीत के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसकी तैयारियों में वह लगे हुए हैं। इसके साथ ही वह अपने पिता बोनी कपूर के फिल्म पर भी काम कर रहे हैं।