बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस शादी में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। अब अर्जुन कपूर ने अपनी बहन के जीवन की नई शुरुआत के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

अंशुला की दुल्हन के जोड़े में तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, “मेरी अंश, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं तुम्हें तुम्हारी नई जिंदगी की ओर बढ़ने दूं। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई शुरुआत कर रही हो और तुम्हारी मुस्कान देखकर मेरा दिल, दिमाग और आत्मा बेहद खुश हैं। मैंने तुम्हें बड़ा होते और एक शानदार इंसान बनते देखा है, जो हर कदम पर हमारी मां की झलक दिखाती है। कभी चिंता मत करना, मां हमेशा तुम्हें देख रही हैं और अपना आशीर्वाद दे रही हैं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारी मुस्कान कभी फीकी न पड़े। लव यू, तुम्हारा अर्जुन भैया।”

यह भी पढ़ें: रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधी अर्जुन कपूर की बहन अंशुला, जान्हवी और खुशी ने लगवाया सिंदूर

अंशुला ने रोहन के लिए लिखा खूबसूरत पोस्ट

जब से अंशुला और रोहन की शादी की रस्में शुरू हुई, उसी दिन ने अंशुला इंस्टाग्राम पर लगातार खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब उन्होंने शादी के बाद रोहन के साथ अपनी जयमाला और सिंदूर दान की तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों के साथ अंशुला ने लिखा, “06.07.2026! इतने लोगों के बीच, इतनी जगहों के बीच और इतने संयोगों के बीच… आखिरकार तुम ही थे। ज़िंदगी में कितने ही उतार-चढ़ाव, मोड़ और अप्रत्याशित पल आए, लेकिन आखिर में मंजिल तुम ही रहे। तुम मेरी सबसे पसंदीदा बातचीत हो, मेरी सबसे सुरक्षित जगह हो और मेरी सबसे आसान पसंद हो। हमेशा तुम ही रहोगे।”

यह भी पढ़ें: कौन हैं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के मंगेतर रोहन ठक्कर? जानें क्या करते हैं कपूर खानदान के होने वाले दामाद

अंशुला कपूर और उनके लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर ने 2 अक्टूबर 2025 को अपने रिश्ते को नया मुकाम देते हुए सगाई की थी। यह निजी समारोह मुंबई स्थित बोनी कपूर के घर पर बेहद सादगी के साथ आयोजित किया गया था, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।