अरिजीत सिंह ने हाल ही में ऐलान किया है कि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कर दिया है। अरिजीत ने कहा है कि वो अब फिल्मों के लिए नहीं गाएंगे, हालांकि वो लाइव शोज़ करेंगे और अपने यूट्यूब चैनल के लिए गा सकते हैं। अब गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने उनसे एक गुजारिश की है।
अरिजीत ने हाल ही में संन्यास का ऐलान किया जिसके बाद निर्देशक अनिल शर्मा ने उनसे गुहार लगाई है कि वो अभी प्लेबैक सिंगिंग ना छोड़ें, क्योंकि अभी लोगों को उनके गाने सुनने की जरूरत है।
”अरिजीत, सच्चे जीनियस… आपने हमारे लिए जो सबसे खूबसूरत गाना गाया, वो हमेशा याद रहेगा। मेरी फिल्मों के लिए… चाहे ‘जीनियस’ का ‘तेरा फ़ितूर’ हो या गदर2 का ‘दिल झूम’। अभी तो और भी बहुत सारे गाने हैं, जो सिर्फ मुझे नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री और पूरी जनता को आपसे चाहिए। उम्मीद है कि आप जल्दी वापस आएंगे… क्योंकि एक सच्चे सिंगर का काम सिर्फ आनंद देना और जीवन के गीत गाना ही है। थोड़ा आराम कीजिए, लेकिन हम सबको आपकी वापसी का इंतजार है।”
किसी ने करियर से बनाई दूरी तो कोई कर रहा डिजिटल डिटॉक्स, 2026 आते ही ब्रेक मोड पर ये सेलेब्स
रिपोर्ट्स है कि अनिल शर्मा ‘गदर’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। इस बार भी सनी देओल और उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा की वापसी हो सकती है।
