‘बॉर्डर 2’ फिल्म रिलीज हुई और लोगों को खूब पसंद भी आई। मगर जब दर्शक फिल्म देखने पहुंचे तो ‘घर कब आओगे’ गाने से अरिजीत सिंह वाला पार्ट मिसिंग दिखा। अरिजीत के फैंस इससे काफी निराश हुए।

अब एक रेडिट यूजर ने दावा किया है कि अरिजीत सिंह बॉर्डर 2 का गाना घर कब आओगे नहीं गाना चाहते थे। वो क्रिएटिव तौर पर भूषण कुमार से सहमत नहीं थे। दावा किया जा रहा है कि वो बड़े लेबल से निराश थे। कहा जा रहा है कि निराश होकर उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया। अब भूषण कुमार ने इस दावे का जवाब दिया है।

अब एक Reddit यूजर ने दावा किया है कि अरिजीत सिंह ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ गाना नहीं चाहते थे। यूजर के मुताबिक, इस गाने को लेकर अरिजीत सिंह और प्रोड्यूसर भूषण कुमार के बीच क्रिएटिव मतभेद थे। दावा किया जा रहा है कि अरिजीत बड़े म्यूजिक लेबल से निराश थे और इसी निराशा के चलते उन्होंने संन्यास का फैसला लिया।

कांतारा विवाद: रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, जानें कौन हैं चावुंडी दैव

हालांकि, इन दावों पर अब भूषण कुमार ने चुप्पी तोड़ी है। HT City से बातचीत में भूषण कुमार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “प्लीज अरिजीत से फोन पर पूछिए, ये सब बकवास है।”

इस बीच, अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अरिजीत सिंह बड़े म्यूजिक लेबल्स के काम करने के तरीके से खुश नहीं थे। खासतौर पर एक शक्तिशाली म्यूजिक लेबल के मालिक से, जो कथित तौर पर क्रिएटिव माइक्रोमैनेजमेंट और आक्रामक कमर्शियल फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

Reddit पर एक यूजर ने यह भी दावा किया कि अरिजीत सिंह को सबसे बड़ा झटका एक देशभक्ति गाने के जबरन रीमेक से लगा, जहां उनके क्रिएटिव मतभेद सामने आए। कहा जा रहा है कि अरिजीत ने बाद में वह गाना गाया भी, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो अरिजीत सिंह वाला हिस्सा गाने से गायब था।

गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह अब कोई नया प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत आगे चलकर लाइव शोज़ और इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर फोकस करेंगे।