हिंदी फिल्मों के पुराने गानों का जिक्र सिनेमा लवर्स के बीच अक्सर चलता है। यहां बात एक ऐसे गाने की कर रहे हैं, जिसका क्रेज 67 साल बाद भी खत्म नहीं हुआ है। गाने के बोल दिल को छू लेने वाले और इमोशंस से गहरे है, जो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। आइए इसकी डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं।
बॉलीवुड फिल्मों में हर त्योहार के सीन दिखाए जाते हैं। होली के सीन्स भी कई मशहूर मूवीज में दिखाए जा चुके हैं। यहां जिक्र साल 1959 की फिल्म के एक गाने की कर रहे हैं, जिसका नाम पॉपुलर होली सॉन्ग की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इसका जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।
हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर की बात हो और होली गीतों का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। हम बात कर रहे हैं साल 1959 में रिलीज हुई फिल्म नवरंग के मशहूर होली गीत ‘अरे जा रे हट नटखट, ना छू रे मेरा घुंघट’ है। 7 मिनट 36 सेकंड के इस गाने को होली प्लेलिस्ट का हिस्सा जरूर बनाया जाता है। 67 साल बाद भी इस गाने की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
नवरंग फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्मकार वी.शांताराम ने किया था। इस फिल्म ने शानदार कहानी, दिल को सुकून देने वाला म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने का काम किया। इस फिल्म के होली सॉन्ग को नई पीढ़ी ने भी क्लासिक गीत को उतना ही पसंद करती है, जितना पुरानी पीढ़ी ने किया था। इस गाने को आशा भोंसले और महेंद्र कपूर ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इस सदाबहार गाने में संगीत सी. रामचंद्र ने दिया है। अगर आपने अभी तक इस सॉन्ग को नहीं सुना है, तो यूट्यूब पर इसका एक बार लुत्फ जरूर उठाएं।
यह भी पढ़ें: OTT पर मस्ट वॉच बनी 6 एपिसोड की वेब सीरीज, टीवी की बहू ने 24 साल बड़े एक्टर संग दिए रोमांटिक सीन्स
67 साल का लंबा समय पूरा होने के बाद भी इस गाने का खुमार लोगों के बीच कम होता नजर नहीं आ रहा है। नवरंग का यह गाना हिंदी सिनेमा की उस विरासत का हिस्सा है, जो समय के साथ और भी ज्यादा निखरती गई। रंगों के त्योहार पर जब भी यह धुन सुनाई देती है, तो लोग खुद डांस करना शुरू कर देते हैं।
