अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेड के समिक्षा शेट्टी के साथ सगाई कर ली है। कंटेंट क्रिएटर आयुष्मान ने इटली के खूबसूरत शहर कैप्री में एक रोमांटिक ट्रिप के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। इस खास पल को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए व्लॉग में कैद किया। समिक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रपोडल की कुछ तस्वीरें भी शेयर की।

अपने व्लॉग में आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने समिक्षा को प्रपोज करने की पूरी प्लानिंग पहले से कर रखी थी, लेकिन इस खास पल को सही तरीके से अंजाम देने को लेकर वह काफी नर्वस थे। उन्होंने सगाई की अंगूठी को अपने बैग में सही तरीके से छिपाकर रखा था। मोंटे सोलारो कैप्री आइलैंड की सबसे ऊंची चोटी है।

चोटी पर पहुंचने के बाद, आयुष्मान ने वहां के सुंदर नजारे के साथ रील बनाने के बहाने ट्राइपॉड लगाया। इस दौरान आयुष्मान ने एक इमोशनल स्पीच भी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि समिक्षा ने प्यार और शादी को लेकर उनके नजरिए को किस तरह बदल दिया है। इस तरह कैप्री की खूबसूरत वादियों में दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया।

यह भी पढ़ें- यूट्यूब की कमाई से अर्चना पूरन सिंह के परिवार ने खरीदा एक और …

आयुष्मान ने समिक्षा के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा, “सैम, तुम नामुमकिन को भी मुमकिन बना देती हो। मुझे हमेशा लगता था कि जिंदगी में मुझे कभी हैप्पी एंडिंग नहीं मिलेगी और न ही मुझे कभी ऐसा कोई इंसान मिलेगा, जिससे मैं प्यार करूं और जिसके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहूं। तुमसे मिलने के बाद मेरा पूरा नजरिया बदल गया।’

यह भी पढ़ें- ‘मैं बहुत रोता था’, अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने विदेश में झेला भेदभाव, पॉडकास्ट में सुनाई आपबीती

आयुष्मान ने सैम से कहा कि उनके साथ लाइफ अच्छी और खुशहाल होगी। वह उनकी लाइफ में शांति, फन और खुशियां लेकर आई हैं। आयुष्मान ने समिक्षा को अपने दिल की बात बताते हुए कहा, ‘तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी बितानी है, क्योंकि तुमने मुझे यकीन दिलाया कि खूबसूरत मोहब्बत सच में होती है।’

कौन है समिक्षा शेट्टी

आयुष्मान, अभिनेता अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे हैं। योग टीजर और मेंटल वेलनेस एडवोकेट समीक्षा शेट्टी, आयुष्मान को करीब डेढ़ साल से डेट कर रही हैं। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात योगिता बिहानी के जरिए हुई थी। अब दोनों ने सगाई कर ली है।