एआर रहमान इन दिनों अपने एक हालिया विचार को लेकर विवादों का हिस्सा बने हुए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में म्यूजिक डायरेक्टर ने कहा था कि साल 2014 के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना कम हो गया है। इस स्टेटमेंट ने हिंदी सिनेमा के गलियारों में एक अलग बहस छेड़ दी। इस बीच रहमान मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने वायरल बयान के बारे में पहली बार सफाई दी। आइए जानते हैं कि एआर रहमान का पूरे विवाद को लेकर क्या कुछ कहना है।
म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों में उन्होंने तारीफ के काबिल म्यूजिक दिया है। इन दिनों वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के अलावा, कुछ स्टेटमेंट्स को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। इस बीच कपिल शर्मा के शो में पहुंचकर रहमान एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं। खास बात है कि उन्होंने अपने वायरल बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप भी बातचीत करते हुए इशारों-इशारों में लगाया है।
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का लेटेस्ट एपिसोड खूब वायरल हो रहा है। इसमें एआर रहमान, सिद्धार्थ जाधव और विजय सेतुपति को एक गेम खेलते हुए दिखाया गया। बता दें कि इ खेल को खेलते हुए कपिल के शो में अक्सर कई मशहूर सितारे नजर आ चुके हैं। खैर, एआर रहमान ने इस गेम को खेलने के दौरान एक टिप्पणी करते हुए अपने बयान को गलत रूप में पेश करने का बड़ा हिंट दे दिया।
यह भी पढ़ें: OTT पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 3 हॉरर फिल्में, एक देखने के बाद तो बढ़ जाएगी दिलों की धड़कन
दरअसल, यह गेम है कि आपको कानों में हेडफोन लगाकर सामने वाले की बात को सुनना और समझना है। कानों में तेज म्यूजिक की आवाज सुनाई देने के वजह से लिपसिंग के इशारों से ही समझा जा सकता है कि सामने वाला शख्स क्या बात शेयर करना चाहता है। इस खेल के दौरान एआर रहमान ने कह दिया कि ये देखने के लिए एक सबसे अच्छा तरीका है कि सूचना को किस तरीके से गलत समझा जा सकता है। अलग-अलग राज्य और कल्चर में भिन्नता होने के कारण आपका दिया हुआ मैसेज रास्ते में ही बदल जाता है। फैंस उनके इस बयान को सांप्रदायिकता वाले बयान को गलत रूप से पेश करने पर करारा जवाब मान रहे हैं।
