Apsara Aali Finale Winner: सोनाली कुलकर्णी हैं जज, ‘लावणी’ डांस ने जीता दर्शकों का दिल
Apsara Aali Dance Show 2019 Finale Winner : सभी ने शो में अपना बेहतरीन डांस परफॉरमेंस दिखाया था। जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ा सभी डांसरों ने अपना बेहतरीन परफॉरमेंस दिया और यह डांस का बेहतरीन मंच लोगों का पसंदीदा शो बन गया।

Apsara Aali Dance Show Finale Winner : मशहूर डांस रियलिटी शो ‘अप्सरा आली’ का आज 10 मार्च, 2019 को ग्रैंड फिनाले चल रहा है। यह शो महाराष्ट्र के प्रमुख नृत्य लवाणी पर आधारित है। इस शो ने अब तक राज्य के कई लवाणी डांसरों को बेहतरीन मंच दिया है। अब इस शो में क्लाइमेक्स का टाइम आ गया है क्योकि अब इस शो के विजेता का ऐलान होना है। इस शो की शुरुआत 14 लवाणी डांसरों के साथ हुई थी। इन सभी ने शो में अपना बेहतरीन डांस परफॉरमेंस दिखाया था। जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ा सभी डांसरों ने अपना बेहतरीन परफॉरमेंस दिया और यह डांस का बेहतरीन मंच लोगों का पसंदीदा शो बन गया।
ग्रैंड फिनाले में पांच कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। इनमें रुतुजा, माधुरी, किन्नारी, स्वेता और ऐश्वर्या शामिल हैं। धमाकेदार डांस परफॉरमेंस के बीच यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस शो का सरताज कौन बनता है। यानी शो में किसके सिर सजेगा ताज? आज यह पता चल जाएगा।
Highlights
दिपाली शायद कई मराठी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें बेहतरीन कलाकार के तौर पर जाना जाता है। शो के इस मंच पर दिपाली को काफी पसंद किया जाता है।
सुरेखा ताई पुनेकर एक बेहतरीन लवाणी आर्टिस्ट हैं। उन्होंने लवाणी डांस का प्रचार-प्रसार ना सिर्फ भारत बल्कि देश से बाहर विदेश में भी किया है।
सोनाली कुलकर्णी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी नाम हैं। सोनाली ने कई मराठी फिल्मों में काम किया है। सोनाली की पहचान एक बेहतरीन डांसर के तौर पर भी है। मशहूर मराठी फिल्म 'नतरंग' से सोनाली कुलकर्णी को पहचान मिली थी।
इस शो में जज के तौर पर मशहूर एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी, टीवी और फिल्म एक्ट्रेस दिवाली शायद, मशहूर लवाणी डांसर और कोरियोग्राफर सुरेखा ताई पुनेकर मौजूद हैं।
मशहूर डांस शो अप्सरा आली 'ज़ी युवा' पर प्रसारित किया जाता है। शाम 7 बजे से शो का ग्रैड फिनाले आज होना है। 7 दिसंबर, 2018 से ही शो की शुरुआत हुई थी।
मशहूर डांस रियलिटी शो 'अप्सरा आली' की शुरुआत हो चुकी है। जी युवा चैनल पर आप इस शो का लुत्फ उठा सकते हैं। आज इस शो का फिनाले हो रहा है। फिनाले में प्रतिभागियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।
यह शो महाराष्ट्र के मशहूर डांस 'लवाणी' पर आधारित है। शो के शुरुआत में 14 'लवाणी' डांसरों ने अपने डांस का जलवा दिखाया था।
डांस रियलिटी शो अप्सरा आली की शुरुआत दिसंबर, 2018 से हुई थी। अब 10 मार्च, 2019 को इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा।