‘ब्राउन मुंडे’, ‘दिल नू’, ‘विद यू’ और ‘गोट’ समेत कई बेहतरीन गाने गाकर फेमस हुए पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई चीजें शेयर की हैं। एपी ने बताया कि जब वह कनाडा में थे तो उनके शुरुआती दिन बिल्कुल भी आसान नहीं थे। दरअसल, सिंगर हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 4 का हिस्सा बने। जहां होस्ट कपिल शर्मा ने उनके साथ काफी मस्ती-मजाक किया और उनकी लाइफ के बारे में पूछा।

क्या बोले एपी ढिल्लों

जब कपिल शर्मा ने ढिल्लों से कनाडा में रहने के दौरान सबसे मुश्किल पल के बारे में पूछा, तो सिंगर ने कहा, “मेरे लिए सबसे मुश्किल पल तब था, जब मैं पहली बार कनाडा आया था। मेरे पास रहने की कोई जगह नहीं थी। मैं किसी अमीर घर में पैदा नहीं हुआ था और मेरे पापा ने मुझे कुछ ही पैसे दिए थे। इसलिए उस समय मेरे पास क्रेडिट कार्ड नहीं था।

यह भी पढ़ें: ‘अब से संघ में मुसलमानों के लिए खुला निमंत्रण?’, आरएसएस के शताब्दी कार्यक्रम में पहुंचे सलमान और रणबीर, संजय राउत ने मोहन भागवत से पूछा सवाल

मैं एक होटल में गया और कहा कि मैं यहां रहना चाहता हूं और मेरे पास इतने पैसे हैं। फिर उन्होंने मुझसे क्रेडिट कार्ड मांगा और मैंने पूछा कि वह क्या होता है?’ उन्होंने मुझे कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद मैं बाहर निकला और होटल के सामने सो गया। मुझे बहुत ज्यादा जेट लैग था। जिस एजेंट ने मेरी फ्लाइट बुक की थी, उसने 5 स्टॉप ओवर वाली फ्लाइट बुक कर दी की थी।”

इंडियन कपल ने की सिंगर की मदद

सिंगर ने आगे बताया, “पहली रात बीत गई दूसरी रात जब मैं सड़कों पर सो था, तो एक इंडियन लड़की मेरे पास आई और उसने पूछा कि तुम बाहर क्यों सो रहे हो?’ मैंने उसे बताया कि मेरे पास क्रेडिट कार्ड नहीं है, इसलिए वे मुझे कमरा नहीं देंगे। फिर वह अपने बॉयफ्रेंड के पास गई और उससे अपना क्रेडिट कार्ड देने के लिए कहा। इसके बाद उसका बॉयफ्रेंड मेरे पास आया और बोला कि भाई प्लीज कुछ भी चोरी मत करना या तोड़ना मत नहीं तो वे मुझसे पैसे लेंगे। मैंने कहा कि कोई चांस नहीं, भाई। वह कपल कैलगरी का था।”

एपी ने गैस स्टेशन पर किया काम

धीरे-धीरे एपी ढिल्लों के लिए हालात बेहतर हुए। कॉलेज के दौरान उन्हें कुछ नौकरियां मिलीं। अपनी लाइफ में आए बदलावों के बारे में बताते हुए ढिल्लों ने कहा, “मैंने हमेशा कड़ी मेहनत की। जब कॉलेज शुरू हुआ और मैंने काम करना शुरू किया, तो धीरे-धीरे मुझे क्रेडिट कार्ड मिल गया।

मैंने गैस स्टेशन, सुविधा स्टोर में काम किया है और मेरी आखिरी नौकरी बेस्ट बाय में थी। मैं 10-12 घंटे काम करता था और फिर कॉलेज जाता था। मुझे अपना किराया, खाना और बाकी सब कुछ मैनेज करना पड़ता था।”

एपी ढिल्लों ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपने किराए के अपार्टमेंट में म्यूजिक की प्रैक्टिस करने के लिए एक खास जगह बनाई। ढिल्लों ने कहा, “जिस घर में मैं रहता था, उसमें एक छोटा सा गैरेज था, जिसमें एक कार पार्क हो सकती थी। मैंने वहां एक कमरा किराए पर लिया। मैंने कुछ पैसे बचाए, होम डिपो गया और प्लाईवुड से 10-बाय-6 का कमरा बनाया और एक दरवाजा लगाया। धीरे-धीरे, मैंने इक्विपमेंट्स खरीदना शुरू किया और यह कला सीखी। मैंने कभी हार नहीं मानी।”

यह भी पढ़ें: कभी नाम तो कभी धर्म, राजनीति की भेंट चढ़ रहीं कई भारतीय फिल्में