अनुष्का शर्मा ने जिसे लगाई थी फटकार, वह शख्स 90’s का रह चुका है ‘चाइल्ड सुपरस्टार’
90 के दशक में इस शख्स ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्मों में काम किया। फेसबुक प्रोफाइल के जरिए पता चला कि वीडियो में जिस शख्स को अनुष्का डांट रही हैं वह अरहान सिंह हैं।

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। वीडियो में अनुष्का गाड़ी से बाहर झांकते हुए एक शख्स को लक्जरी गाड़ी से प्लास्टिक फेंकने पर डांटती नजर आई थीं। यह वीडियो अनुष्का के पति विराट कोहली ने न सिर्फ बनाया बल्कि इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। ऐसे में वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छा गया। बाद में उस शख्स ने भी अनुष्का के इस वीडियो का जवाब दिया था। आपको बता दें, जिस शक्स से अनुष्का का सामना हुआ था वह 90’s का चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुका है।
90 के दशक में इस शख्स ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई फिल्मों में काम किया। फेसबुक प्रोफाइल के जरिए पता चला कि वीडियो में जिस शख्स को अनुष्का डांट रही हैं वह अरहान सिंह हैं। अनुष्का वाले वीडियो के सामने आने के बाद अरहान ने माफी मांगी थी वहीं उन्होंने अनुष्का को भी उनके बात करने के तरीके पर करारा जवाब दिया था। अरहान ने अपने फेसबुक अकाउंट से ये जवाब विराट और अनुष्का के लिए लिखा था। वहीं इंस्टाग्राम पर अरहान की एक तस्वीर है जिसमें वह काफी छोटे हैं।
https://www.instagram.com/p/BkFpknoFktw/?
तस्वीर में अरहान सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। 90 के दशक में अरहान सनी के नाम से जाने जाते थे। अरहान ने शाहरुख खान ही नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। शाहरुख खान के साथ अरहान फिल्म इंग्लिश बाबू देसी मेम में नजर आए थे। वहीं माधुरी के साथ अरहान फिल्म राजा में दिखाई दिए थे। साथी ही अरहान एक पॉपुलर टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। टीवी सीरियल ‘देख भाई देख’ में अरहान शेखर सुमन के बेटे बने थे। आखिरी बार अरहान शाहिद कपूर स्टारर ‘पाठशाला’ में नजर आए थे।
https://www.instagram.com/p/BPXF40CA8vw/?