अनुष्का शर्मा और उनके माता-पिता ने मुंबई के वर्सोवा में दो पार्टमेंट खरीदे हैं। दोनों फ्लैट 25.80 करोड़ में खरीदे गए हैं। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE मैट्रिक्स को मिले बिक्री के रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के मुताबिक, दोनों ट्रांज़ैक्शन 8 जुलाई 2026 को रजिस्टर हुए थे। ये अपार्टमेंट गोदरेज स्काईशोर का हिस्सा हैं जो गोदरेज प्रॉपर्टीज़ का एक लग्ज़री रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है क्योंकि प्रोजेक्ट अभी भी बन रहा है, इसलिए दोनों अपार्टमेंट का पज़ेशन 30 जून, 2031 को या उससे पहले मिलने की उम्मीद है। पेमेंट का शेड्यूल कंस्ट्रक्शन की प्रोग्रेस से जुड़ा है।
अनुष्का शर्मा ने इस प्रोजेक्ट में 2,153 sq ft का अपार्टमेंट 14.89 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्होंने इस ट्रांज़ैक्शन के लिए 74.47 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी है। अपार्टमेंट में तीन कवर्ड बेसमेंट पार्किंग स्पेस हैं। उसी दिन, अनुष्का के माता-पिता आशिमा और अजय कुमार शर्मा ने उसी फ़्लोर पर बगल वाला अपार्टमेंट खरीदा। उनके 1,577 sq ft के अपार्टमेंट की कीमत 10.91 करोड़ रुपये है। उन्होंने स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर 65.44 लाख रुपये दिए और अपार्टमेंट में दो कवर्ड बेसमेंट पार्किंग स्पेस हैं।
इन दो फ्लैट के अलावा अनुष्का और उनके परिवार के पास अब गोदरेज स्काईशोर में एक ही फ्लोर पर तीन अपार्टमेंट हैं। तीनों प्रॉपर्टी की कुल कीमत करीब 44 करोड़ रुपये है। इससे पहले जुलाई में अनुष्का और पति विराट कोहली ने इसी प्रोजेक्ट में 18.29 करोड़ रुपये में 2,644 sq ft का अपार्टमेंट खरीदा था। Zapkey को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह ट्रांज़ैक्शन 21 जुलाई, 2026 को रजिस्टर हुआ था।
अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद पत्नी नीलाकांती ने किया पहला पोस्ट, लिखे सिर्फ ‘ये’ 3 शब्द
अपार्टमेंट में 316 sq ft का एक्सक्लूसिव एरिया और तीन कार पार्किंग स्पेस हैं। कपल ने स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर 1.09 करोड़ रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 30,000 रुपये दिए। ट्रांज़ैक्शन वैल्यू और कारपेट एरिया के हिसाब से, डील लगभग 69,159 रुपये प्रति sq ft होती है। अनुष्का और विराट ही अकेले बॉलीवुड सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने गोदरेज स्काईशोर में इन्वेस्ट किया है। एक्ट्रेस तब्बू , जिनका पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है, ने भी अप्रैल 2026 में इसी बिल्डिंग में 2,153 sq ft का अपार्टमेंट खरीदा था।
लियासेस फोरास को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, तब्बू ने गोदरेज प्रॉपर्टीज़ से यह अपार्टमेंट 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह खरीद अनुष्का और विराट के इसी प्रोजेक्ट में ट्रांज़ैक्शन से कुछ महीने पहले सामने आई थी।
प्रोफेशनल फ्रंट पर, तब्बू की लेटेस्ट रिलीज़ ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ है, जबकि अनुष्का शर्मा की आखिरी बड़ी स्क्रीन अपीयरेंस शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ ‘ज़ीरो’ (2018) थी। अनुष्का अपने पति विराट और दो बच्चों, वामिका (5) और अकाय (2) के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई हैं।
नाना पाटेकर का वो सुपरहिट गाना जिसने दोस्ती को अमर कर दिया! 33 साल बाद भी इसके बिना यारों की महफिल है अधूरी
बॉलीवुड में दोस्ती पर हजारों गाने बने हैं जिसे सुने बिना यारों की महफिल अधूरी मानी जाती है, मगर 1933 में एक ऐसा गाना बना जो 33 सालों के बाद भी लोगों की जुबान पर रहता है। यह गाना आज भी दोस्तों की महफिल का शान है। हम बात हैं फिल्म तिरंगा के गाने पीले पीले ओ मोरे राजा, पीले पीले ओ मोरे जानी की… यह गाना नाना पाटेकर और राजकुमार पर फिल्माया गया था जिसे लोग असल में यारी का एंथम सॉन्ग बताते हैं। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
