एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर साझा की थी। साल 2021 में आदित्य सील से उन्होंने शादी की थी। अब शादी के पांच साल बाद दोनों ने प्रेग्नेंसी रिवील की। अब एक्ट्रेस का आईवीएफ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उन्होंने नॉर्मल कंसीव नहीं किया है बल्कि आईवीएफ का सहारा लिया है। इस वजह से उन्होंने अपने व्लॉग में अपने उस संघर्ष को बयां किया जो उन्होंने आईवीएफ प्रोसेस के दौरान सहा।
अपने नए व्लॉग में अनुष्का ने आईवीएफ की दर्दनाक जर्नी के बारे में बताया है। उनका कहना है कि आईवीएफ के सफर के दौरान वो मेंटली और फिजिकली काफी कमजोर फील कर रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि ‘जब बेबी कंसीव करने के लिए उन्हें 150 से ज्यादा इंजेक्शन लगवाने पड़े तो उन्हें लगने लगा कि शायद उनमें ही कोई कमी है।’
यह भी पढ़ें- ’90 से ज्यादा टेक, 20 मिनट का ब्रेक’, पृथ्वीराज ने एस एस राजामौली और ‘वाराणसी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया साझा
अनुष्का रंजन ने बताया आईवीएफ का दर्द
एक्ट्रेस ने कहना है कि ‘आईवीएफ के इस सफर ने उन्हें सिखाया कि महिलाएं बेहद मजबूत होती हैं। इस प्रोसेस के दौरान उन्हें करीब 150 इंजेक्शन लगवाने पड़े, जिनमें कुछ बेहद दर्दनाक थे। शुरुआत में आदित्य उन्हें इंजेक्शन लगाते थे, लेकिन हर बार दर्द के कारण उनकी आंखों में आंसू आ जाते थे। कई बार वह भावनात्मक रूप से इतनी थक जाती थीं कि उन्हें लगता था कि अब वो ये सब और नहीं झेल पाएंगी।’
अंदर से टूट गईं थीं अनुष्का
आईवीएफ के दर्दनाक प्रोसेस के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ‘आईवीएफ को आसान प्रक्रिया समझना गलत है। इसमें लगने वाले इंजेक्शन, दवाइयां और पूरा इलाज शारीरिक और भावनात्मक रूप से काफी चैलेंजिंग होता है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।’
अनुष्का रंजन ने बताया कि ‘उन्होंने और आदित्य ने साल 2023 और 2024 के दौरान परिवार बढ़ाने के बारे में गंभीरता से सोचना शुरू किया था। हालांकि शुरुआत में दोनों इस मुद्दे को लेकर काफी सहज थे। उन्होंने कहा कि उनकी बहन आकांक्षा ने उन्हें किसी एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह लेने के लिए कहा।’
यह भी पढ़ें- माधुरी नहीं काजोल थीं पहली पसंद, फिर अचानक कैसे बदली कास्ट? ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ की अनसुनी कहानी
‘सिर्फ इंटिमेट होने से बच्चे नहीं होते’
अनुष्का ने बताया कि उनकी बहन आकांक्षा के मुताबिक, ‘बचपन से लोगों को यह धारणा दी जाती है कि इंटिमेट होने से आसानी से प्रेग्नेंसी हो जाती है, जबकि हकीकत इससे काफी अलग है। उन्होंने कहा कि हर ओव्यूलेशन साइकिल में गर्भधारण की संभावना सिर्फ 15 फीसदी होती है और ये जानकर उन्हें काफी हैरानी हुई कि ऐसी जरूरी जानकारी उन्हें पहले कभी नहीं दी गई थी।’
अपने दर्दभरे संघर्षों पर बात करने के साथ साथ एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने उन सभी पतियों को भी सलाह देते हुए कहा कि ‘अगर आपकी पत्नियां इस दर्द से गुजर रही हैं तो उनके साथ थोड़ा ज्यादा प्यार और नर्मी से पेश आएं।’ कपल ने इस साल की शुरुआत में 29 मई, 2026 को घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।
